खुजनेर नगर में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद रोडमल नागर खुजनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां पर मीडिया से बात करते हुए सांसद ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने से किसी तरह का कोई भी नुकसान नहीं है।
खुजनेर@टीम भारतीय न्यूज़
साथ ही जो लोग भ्रम की स्थिति फैला रहे हैं वह सही नहीं कर रहे हैं ऐसे गलत लोगों से सावधान रहने की अपील सांसद ने की साथ ही पड़ोसी मुल्कों के पास वैक्सीनेशन पहुंचाई जा रही है इसको लेकर सांसद ने गर्व महसूस किया तथा प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों को कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का उत्पादन हुआ इसका श्रेय प्रधानमंत्री तथा देश के वैज्ञानिक को दिया इस कड़ी में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भी टीका लगवाया साथ ही सांसद जी ने बताया कि 1 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी या टीका लगवाया है और खुद सांसद जी ने भी लगवाया इस मौके पर डॉ राजीव हरिऔध भाजपा नगर अध्यक्ष नवनीत पटेल तथा पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष छुट्टन शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शर्मा पार्षद लोकेन यादव कमल यादव जीतू महेश्वरी मुकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।