नगर परिषद धरमपुरी द्वारा बुधवार को परिषद का साधारण सम्मेलन में प्रस्तावित आय व्यय पत्रक बजट वर्ष 2021-22 का राषि 38.85 करोड़ का सर्वसम्मति से पारित किया गया।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
नगर के सर्वागीण विकास के लिए बजट वर्ष 2021-22 तैयार किया गया है बजट लेखापाल मनोज भावसार द्वारा तैयार किया गया तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रसाद भावरे द्वारा वाचन किया गया। बजट में हुड़को से ऋण तथा शासन अनुदान शामिल किया गया।
अध्यक्ष शब्बीर पहलवान द्वारा बताया गया कि नगर के सौदर्यीकरण एवं अधोसंरचना कार्य अन्तर्गत मुख्यमंत्री अधोसंरचना, फेस में सी.सी.रोड़ नगर में पेयजल हेतु नवीन इंटेकवेल, सौंदर्यीकरण आदि का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रस्तावित अनुमानित आय 38.95 करोड़ प्रस्तावित अनुमानित व्यय 38.60 करोड़ जिसमें 5 प्रतिषत संचित निधि रूपये 0.25 करेाड़ सम्मिलित होकर राषि रूपये 26500 की बचत का होकर प्रस्तुत बजट घाटे का नहीं है। न.प. अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, उपाध्यक्ष तिलोक पिपले एवं सी.एम.ओ. रामप्रसाद भावरे द्वारा नगर के नागरिको से अपील की गई है कि अपने करों का भुगतान समय पर करें तथा नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
पार्षद हाजी बाबु खाॅन, करणसिंह वास्केल, केहकषा बी जमींदार, गुलजान बी, अखिलेष जगताप, नौषाद बादषाह, बसंतीबाई वर्मा, संगीताबाई पटेल, हेमलता वर्मा व निकाय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।






























