सराफा एसोसिएशन राजगढ़ के द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत माता की आरती व भगवान श्री राम जी कीआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
नगर की प्रतिभाओं का नागरिक अभिनन्दन भी किया गया। जिसमें नगर की प्रतिभाओं द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी गई। वही राष्ट्रीय कवि नगेंद्र ठाकुर व कवि चेतन शर्मा ने भी अपनी ओज कविताओं से समा बांध दिया।नगर की प्रतिभा श्री नगेन्द्र ठाकुर प्रवीण शर्मा चेतन शर्मा कमलेश सोनी एकता पोसित्रा सीमा जैन सुशील जैन राहुल व्यास निलेश शर्मा (लाला)संदीप यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया।गायक प्रवीण शर्मा व गायक संदीप यादव ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गायन किया।चित्रकार राहुल व्यास ने आकर्षक भारत माता की रंगोली बनाई साथ ही मंच पर 3मिनट में बोर्ड पर शहिद भगतसिंह की कलाकृति बनाई।आयोजन में मुख्य अतिथि एसडीओपी सरदारपुर ऐश्वर्य शास्त्री व राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिह भदौरिया रहे।मुख्य वक्ता व विशेष आतिथ्य श्री चंद्रशेखर कुशवाह (धार जिला सेवा प्रमुख व श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह सह संयोजक)का मिला।श्री कुशवाह ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य योजना पर प्रकाश डाला।विशेष अतिथि श्री ज्ञानेंद्र मूणत (पूर्व उपाध्यक्ष नपा)भाजपा नेता प्रफुल रावल भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी कुमावत ट्रस्टी श्री मनोहर कांग्रेसा रोटरी क्लब अध्यक्ष सुशील जैन इनरव्हील क्लब अध्यक्ष एकता पोसित्रा वुमन्स क्लब अध्यक्ष सीमा जैन पूर्व पार्षद हेमलता मामा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति रीतू निलेश सोनी ने की।स्वागत भाषण सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष निलेश सोनी ने दिया।कार्यक्रम का संचालन निलेश शर्मा ने किया।अध्यक्षीय भाषण श्रीमति रीतू सोनी ने दिया।कार्यक्रम में एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री व थाना प्रभारी लोकेशसिंह भदौरिया का नागरिक अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना की व जनकार्य में हमेशा सहयोग की बात कही।अतिथि व नगर की प्रतिभाओं का सम्मान सराफ़ा एसो अध्यक्ष निलेश सोनी सचिव दिलीप फरबदा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी सहसचिव सोनिक सराफ कोषाध्यक्ष नवीन पुराणी मनोज सराफ प्रितेश सराफ हेमन्त रोकड़िया गौरव नाना सेठ अमन जैन आकाश जैन कमलेश सोनी आजाद फरबदा अभिषेक माहेश्वरी वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन आदि सदस्यों ने किया।कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ गणमान्यजन नागरिकगण पत्रकारगण उपस्थित रहे।अंत मे सभी का आभार एसोसिएशन के अभिषेक माहेश्वरी ने किया।





























