Contact News Publisher
खबर भिंड जिले के लहार तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम मुरावली की है जहां शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुरावली जिला भिंड मध्य प्रदेश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व।
भिंड@टीम भारतीय न्यूज़
सर्वप्रथम महापुरुषों एवं वीर शहीदों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया।
इस राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई के साथ-साथ आपस में बाटी खुशियां। औषधालय में पदस्थ डॉ. सरोज पाल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया एवं आयुर्वेदिक औषधि अपनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही योगासन के भी गुण सिखाए वही पर उनके साथ डॉ गौरव सिंह बघेल (दवासाज) के साथ अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।






























