Contact News Publisher
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा एयरपोर्ट पर रीवा और शहडोल संभाग के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई..
रीवा@साबिर खान fm
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों को अविलंब हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की सतत निगरानी करने और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी भी ली गई।






























