• Latest
  • Trending
  • All
धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज महोत्सव, ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का हुआ विमोचन..

धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज महोत्सव, ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का हुआ विमोचन..

August 16, 2026
सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

September 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026
गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

September 23, 2026
कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

September 23, 2026
DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

September 22, 2026
अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

September 22, 2026
शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

September 22, 2026
मिर्जापुर मूवी में बिरजू बना आशिकों का चेहरा:रिलीज से पहले नर्वस थीं रसिका दुग्गल, बोलीं- डर था फैंस थिएटर आएंगे या नहीं

मिर्जापुर मूवी में बिरजू बना आशिकों का चेहरा:रिलीज से पहले नर्वस थीं रसिका दुग्गल, बोलीं- डर था फैंस थिएटर आएंगे या नहीं

September 22, 2026
‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता तो मचा बवाल:अंजली अरोड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया, बोलीं- पुरानी छवि मेरी पूरी जिंदगी नहीं

‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता तो मचा बवाल:अंजली अरोड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया, बोलीं- पुरानी छवि मेरी पूरी जिंदगी नहीं

September 22, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

September 22, 2026
सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए

September 21, 2026
TET के विरोध में शिक्षकों का सामूहिक उपवास, धार में धरना प्रदर्शन के बाद CM के नाम सौंपा ज्ञापन.. वीडियो

TET के विरोध में शिक्षकों का सामूहिक उपवास, धार में धरना प्रदर्शन के बाद CM के नाम सौंपा ज्ञापन.. वीडियो

September 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home मध्य प्रदेश मालवा-निमाड़

धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज महोत्सव, ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का हुआ विमोचन..

by Sabir Khan
August 16, 2026
in मालवा-निमाड़
0
धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज महोत्सव, ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का हुआ विमोचन..
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

84 पेज की ऐतिहासिक विवरणिका में समाजजनों की पारिवारिक जानकारी के साथ सामाजिक गतिविधियों और लोककल्याण कार्यों का संकलन..

धार@साबिर खान fm 

अग्रवाल समाज धार द्वारा स्वतंत्रता दिवस और सावन की हरियाली तीज का पर्व इस वर्ष देशभक्ति, सामाजिक एकता और लोक संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में जहां तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ देशप्रेम का संदेश दिया गया, वहीं हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, मेले, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर का सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक आकर्षण समाज की 84 पेज की ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का गरिमामय विमोचन रहा। विवरणिका में धार के अग्रवाल समाजजनों की आवश्यक पारिवारिक जानकारी के साथ समाज की सामाजिक गतिविधियों, लोक कल्याण कार्यों, सामाजिक संदेशों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित किया गया है।

‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का भव्य विमोचन..

महोत्सव के दौरान मुख्य मंच से ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ का विधिवत विमोचन किया गया। समाज अध्यक्ष और समाज के वरिष्ठजनों के कर-कमलों से हुए इस विमोचन को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

विवरणिका में समाज के परिवारों से जुड़ी आवश्यक जानकारी के साथ समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं लोककल्याण कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। इसे समाजजनों के बीच परिचय, संपर्क और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में उपयोगी पहल माना जा रहा है।

विवरणिका के संकलन और सफल प्रकाशन में राजेश अग्रवाल और विनय अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रयास के लिए समाजजनों ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ..

कार्यक्रम की शुरुआत समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सभी समाजजनों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के बाद महाराजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण, डीआरपी लाइन में पौधारोपण..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह अग्रसेन चौक पर गरिमामय ध्वजारोहण किया गया। समाजजनों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

इसके बाद सामाजिक एकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डीआरपी लाइन पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजजनों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हरियाली तीज पर सजा सावन मेला..

हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सावन मेले का स्वरूप दिया गया। मेले में महिलाओं और बालिकाओं के लिए बड़े झूले, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधन लगाए गए।

मेले में अलग-अलग तरह के खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। यहां भुट्टे, भेल, खस्ता, साबूदाना खिचड़ी और पानी पताशे सहित कई व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया।

महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की झलक..

सावन मेले में समाज की प्रतिभावान महिलाओं और बालिकाओं ने भी अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा तैयार की गई हैंडमेड वस्तुओं और अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए।

इन स्टॉल्स के जरिए महिलाओं और बालिकाओं ने आत्मनिर्भरता का संदेश दिया और अपनी प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत किया।

तीज प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा..

हरियाली तीज की थीम पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में महिला कार्यकारिणी की बबिता अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शीतल अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, अर्चना अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रीना गोयल और मधु अग्रवाल की भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाकर हरियाली तीज के पारंपरिक उत्सव का आनंद भी लिया।

एंकर गरिमा शर्मा ने बांधा समां..

कार्यक्रम का सफल संचालन मशहूर एंकर गरिमा शर्मा ने किया। उन्होंने तंबोला सहित कई सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा।

प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं प्रतिभागियों को अग्रवाल समाज की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सामाजिक एकता और संस्कृति का संदेश..

अग्रवाल समाज धार के इस आयोजन में स्वतंत्रता दिवस के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, पौधारोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण और हरियाली तीज के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त समाजजनों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। यह संपूर्ण जानकारी अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

Tags: #15August#15अगस्त#AgarwalCommunity#AgarwalDirectory#AgarwalSociety#AgrawalSamachar#AgrawalSamaj#AgrawalSamajDhar#Agrawansh#AgrawanshParichayVivranika#BreakingNews#dharkhabar#DharLive#DharMadhyaPradesh#DharNews#Dharsamachar#EnvironmentProtection#HarialiTeej#HariyaliTeej2026#IndependenceDay#IndependenceDay2026#MadhyaPradeshNews#MaharajaAgrasen#MaharajaAgrasenJi#mp11#MPNews#MPNewsToday#SawanFestival#SawanMela#SocialUnity#TeejMahotsav#TreePlantation#WomenEmpowerment#अग्रवंश#अग्रवंशपरिचयविवरणिका#अग्रवालपरिचयविवरणिका#अग्रवालसमाचार#अग्रवालसमाज#अग्रवालसमाजधार#एमपी_न्यूज#एमपीसमाचार#तीजमहोत्सव#धारखबर#धारन्यूज़#धारलाइव#धारसमाचार#पर्यावरणसंरक्षण#पौधारोपण#ब्रेकिंग_न्यूज#ब्रेकिंगन्यूज#मध्यप्रदेश_न्यूज#महाराजाअग्रसेन#महाराजाअग्रसेनजी#महिलासशक्तिकरण#सामाजिकएकता#सावनमहोत्सव#सावनमेला#स्वतंत्रतादिवस#स्वतंत्रतादिवस2026#हरियालीतीजDharधार
Share199Tweet124Share50
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

September 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026
गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

September 23, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In