• Latest
  • Trending
  • All
MP में ऊर्जा क्षेत्र में ₹43 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : CM डॉ. मोहन यादव

MP में ऊर्जा क्षेत्र में ₹43 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : CM डॉ. मोहन यादव

August 12, 2026
DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

September 23, 2026
सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

September 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026
गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

September 23, 2026
कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

September 23, 2026
DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

September 22, 2026
अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

September 22, 2026
शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

September 22, 2026
मिर्जापुर मूवी में बिरजू बना आशिकों का चेहरा:रिलीज से पहले नर्वस थीं रसिका दुग्गल, बोलीं- डर था फैंस थिएटर आएंगे या नहीं

मिर्जापुर मूवी में बिरजू बना आशिकों का चेहरा:रिलीज से पहले नर्वस थीं रसिका दुग्गल, बोलीं- डर था फैंस थिएटर आएंगे या नहीं

September 22, 2026
‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता तो मचा बवाल:अंजली अरोड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया, बोलीं- पुरानी छवि मेरी पूरी जिंदगी नहीं

‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता तो मचा बवाल:अंजली अरोड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया, बोलीं- पुरानी छवि मेरी पूरी जिंदगी नहीं

September 22, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

September 22, 2026
सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए

September 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home मध्य प्रदेश

MP में ऊर्जा क्षेत्र में ₹43 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : CM डॉ. मोहन यादव

by Sabir Khan
August 12, 2026
in मध्य प्रदेश
0
MP में ऊर्जा क्षेत्र में ₹43 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : CM डॉ. मोहन यादव
510
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

टोरेंट ग्रुप का बड़ा निवेश; अनूपपुर में 1600 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना, पीथमपुर में फार्मा यूनिट भी संचालित…

अहमदाबाद@साबिर खान fm 

मध्यप्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और राज्य की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़े निवेश की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप एवं टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश और विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टोरेंट ग्रुप की संचालित और विकासाधीन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, सचिव जॉन किंसले और एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद रहे।

अनूपपुर में 1600 मेगावाट की बड़ी ताप विद्युत परियोजना

टोरेंट पावर द्वारा अनूपपुर जिले में 1,600 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना स्थापित की जा रही है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से लगभग 7 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

परियोजना के लिए मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ 27 जनवरी 2026 को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और एलएंडटी तथा टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों को निर्माण संबंधी कार्य सौंपे गए हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना स्थल पर प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां जारी हैं।

पंप्ड स्टोरेज और पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर भी काम

ऊर्जा भंडारण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए छिंदवाड़ा जिले में 1,500 मेगावाट क्षमता की पातालकोट पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 4 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

इसके अलावा रतलाम और उज्जैन में 250 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना विकासाधीन है। इसमें करीब 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ 500 रोजगार का प्रावधान बताया गया है। मंदसौर में टोरेंट ग्रुप की 36 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा इकाई पहले से संचालित है।

समूह द्वारा 800 मेगावाट क्षमता की एक और अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इसमें करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 3,500 रोजगार का प्रावधान है।

2800 मेगावाट की ताप विद्युत निविदा में भाग लेने का न्योता

मध्यप्रदेश की भविष्य की बिजली जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार 2,800 मेगावाट ताप विद्युत क्षमता के लिए DBFOO यानी डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट मॉडल पर निविदा प्रक्रिया शुरू कर रही है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आकलन के अनुसार वर्ष 2036-37 तक मध्यप्रदेश को करीब 1,900 मेगावाट अतिरिक्त ताप विद्युत क्षमता की आवश्यकता हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टोरेंट पावर को इस प्रस्तावित निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

पीथमपुर में टोरेंट की फार्मा यूनिट भी संचालित

ऊर्जा क्षेत्र के अलावा टोरेंट ग्रुप का मध्यप्रदेश में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में भी निवेश है। धार जिले के पीथमपुर में टोरेंट ग्रुप की USFDA अनुमोदित फार्मा विनिर्माण इकाई संचालित है। करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस इकाई में 400 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है।

टोरेंट ग्रुप की गतिविधियां ऊर्जा, फार्मास्युटिकल्स और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सहित कई क्षेत्रों में हैं। समूह की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोरेंट पावर की स्थापित उत्पादन क्षमता लगभग 5.1 गीगावाट बताई गई है। कंपनी वर्ष 2030 तक करीब 10 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टोरेंट ग्रुप का यह निवेश मध्यप्रदेश की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सरकार का लक्ष्य निवेश को बढ़ावा देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना है।

Tags: #Anuppur#AnuppurPowerProject#brakingnews#BreakingNews#CMOhanYadav#DharNews#Employment#EnergyInvestment#EnergySector#IndustrialDevelopment#InvestmentInMP#MadhyaPradesh#MadhyaPradeshNews#MohanYadav#mp11#MPGovernment#MPInvestment#MPJobs#MPNews#Patalkot#Pithampur#PithampurNews#PowerProject#PumpedStorage#RenewableEnergy#ThermalPower#TorrentGroup#TorrentPower#WindEnergy#अनूपपुर#ऊर्जाक्षेत्र#ऊर्जानिवेश#औद्योगिकविकास#टोरेंटग्रुप#टोरेंटपावर#थर्मलपावर#धारन्यूज़#धारसमाचार#नवीकरणीयऊर्जा#पंप्डस्टोरेज#पवनऊर्जा#पीथमपुरन्यूज#बिजलीपरियोजना#ब्रेकिंगन्यूजएमपी#मध्यप्रदेशमेंनिवेश#मध्यप्रदेशसमाचार#मध्यप्रदेशसरकार#मोहनयादव#युवाओंकोरोजगार#रोजगार#सीएममोहनयादव1600 MW Power PlantAnuppur Thermal Power ProjectCM Mohan YadavMadhya Pradesh EmploymentMadhya Pradesh Energy InvestmentMP JobsMP Power ProjectPatalkot Pumped Storage Project #ब्रेकिंगन्यूजPithampur Pharma UnitRenewable Energy MPTorrent Group MP InvestmentTorrent Power Madhya Pradeshपीथमपुरमध्यप्रदेश
Share204Tweet128Share51
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

September 23, 2026
सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

September 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In