मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल को 30 करोड़ 86 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन में उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, साथ ही ‘हरा-भरा कालापीपल’ पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भी किया।
शाजापुर@साबिर खान fm
मुख्यमंत्री ने शाजापुर के लिए नई सड़कें और रेलवे ओवरब्रिज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और फसल ऋण व्यवस्था को और सरल बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में सिंचाई का रकबा कई गुना बढ़ा है और किसानों को बेहतर बिजली, पानी और एमएसपी का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार इसी महीने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए और इससे महिलाओं के अधिकारों को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और अधोसंरचना विकास के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।






























