Contact News Publisher
मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के दो मेगा सोलर पार्क राष्ट्र को समर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नीमच में आयोजित समारोह में 2080 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
नीमच@साबिर खान fm
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि नीमच सोलर पार्क से 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध होगी, जिसे देश की सबसे कम दरों में से एक बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान 1553.98 करोड़ रुपये की 38 औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से निवेश बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित विकास, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।






























