प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस के निर्देश पर धार शहर कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह टोनी छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय त्रिमूर्ति चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
धार@साबिर खान fm
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़े नारे भी लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सिंह गौतम, राधेश्याम मुवेल, रोहित कामदार, हरदेव सिंह जाट, अजय सिंह ठाकुर, जितेंद्र जोशी, राजेश पटेल, बंटी डोड, डॉ. रफीक शेख, ईश्वर ठाकुर, प्रकाश नायक, अशोक सोलंकी, त्रिलोक डोडिया, अभिनव बिजवा, भूपेंद्र चौहान, धर्मेंद्र बुंदेला, धर्मेंद्र राठौर, मुकेश मालवीय, धर्मेंद्र भदौरिया, अर्पित बाबा, मोहन डामोर, अभय चौहान, शकील खान, रोहन व्यास, शिवा चौहान, रत्नेश जांगड़े, दक्ष सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






























