• Latest
  • Trending
  • All
ब्रेकअप के बाद सुसाइड के ख्याल आए:प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची

ब्रेकअप के बाद सुसाइड के ख्याल आए:प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची

June 5, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखा मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार! 25 हजार लीटर प्रति मिनट पानी की चुनौती पार कर तैयार हुई स्लीमनाबाद टनल..

सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखा मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार! 25 हजार लीटर प्रति मिनट पानी की चुनौती पार कर तैयार हुई स्लीमनाबाद टनल..

July 17, 2026
OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात

OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात

July 17, 2026
वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

July 17, 2026
एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद; सीएम डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया GIS-2027 का न्योता..

एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद; सीएम डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया GIS-2027 का न्योता..

July 17, 2026
सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

सोहेल खान का बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न:सलमान खान के भाई बोले- सालों तक शर्म की वजह से किसी को नहीं बताया

July 17, 2026
20-25 ऑडिशन में रिजेक्ट हुईं रश्मिका मंदाना:कहा गया- एक्ट्रेस जैसा चेहरा नहीं; घर जाकर रोती थीं, फिर ऐसे बदली किस्मत, बनीं पैन इंडिया स्टार

20-25 ऑडिशन में रिजेक्ट हुईं रश्मिका मंदाना:कहा गया- एक्ट्रेस जैसा चेहरा नहीं; घर जाकर रोती थीं, फिर ऐसे बदली किस्मत, बनीं पैन इंडिया स्टार

July 17, 2026
भारत टेक्स-2026 में CM डॉ. मोहन यादव का निवेशकों को बड़ा न्योता, बोले- मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए हर सुविधा उपलब्ध..

भारत टेक्स-2026 में CM डॉ. मोहन यादव का निवेशकों को बड़ा न्योता, बोले- मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए हर सुविधा उपलब्ध..

July 16, 2026
‘मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं’:सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट

‘मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं’:सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं सोनाक्षी सिन्हा; बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने भी किया पोस्ट

July 16, 2026
इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, CM डॉ. मोहन यादव ने किया फ्लैग ऑफ ; अब 3-4 घंटे में UAE की यात्रा..

इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, CM डॉ. मोहन यादव ने किया फ्लैग ऑफ ; अब 3-4 घंटे में UAE की यात्रा..

July 16, 2026
‘मैं वापस आऊंगा’ की सक्सेस पार्टी, बॉबी देओल लड़खड़ाए:अनन्या पांडे-दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स पहुंचे; इम्तियाज अली की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

‘मैं वापस आऊंगा’ की सक्सेस पार्टी, बॉबी देओल लड़खड़ाए:अनन्या पांडे-दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स पहुंचे; इम्तियाज अली की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

July 16, 2026
दिल टूटने पर रोए थे आमिर खान:दोस्त अमीन का खुलासा; ट्रोलर्स नहीं जानते कि वे हर रिश्ता जिम्मेदारी से निभाते हैं

दिल टूटने पर रोए थे आमिर खान:दोस्त अमीन का खुलासा; ट्रोलर्स नहीं जानते कि वे हर रिश्ता जिम्मेदारी से निभाते हैं

July 16, 2026
‘वो बहुत अच्छा इंसान है’:पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

‘वो बहुत अच्छा इंसान है’:पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

July 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home विशेष

ब्रेकअप के बाद सुसाइड के ख्याल आए:प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची

by Sabir Khan
June 5, 2026
in विशेष
0
ब्रेकअप के बाद सुसाइड के ख्याल आए:प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

पहले शॉट में 17 रीटेक, डायरेक्टर की फटकार और शिमला लौट जाने के ताने से रुबीना दिलैक ने करियर की शुरुआत में अपमान और संघर्ष झेले। बाद में एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ और घर-कार बेचनी पड़ी। ब्रेकअप हुआ तो डिप्रेशन में चली गईं। सुसाइड तक के ख्याल आए। मुश्किलों का सामना करते हुए रुबीना ने खुद को संभाला। आज वह टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार हैं और बिग बॉस 14 जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी 15 तक पहुंची हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रुबीना दिलैक के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं रुबीना दिलैक ने शुरुआती पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज से की। उनके पिता लेखक हैं और हिंदी में कई किताबें लिख चुके हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में रुबीना पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं। वह राष्ट्रीय स्तर की डिबेट चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। इसमें राजनीति विज्ञान भी उनका विषय था। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टैस्ट में हिस्सा लिया। 2006 में उन्हें ‘मिस शिमला’ और 2008 में ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब मिला। IAS बनने का सपना था, ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी रुबीना दिलैक का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का था और वह इसकी तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ में एक ऑडिशन के लिए उनका सिलेक्शन हुआ, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। उन्होंने 2008 में जी टीवी के शो ‘छोटी बहू’ से अभिनय की शुरुआत की। जब रुबीना ने एक्टिंग में जाने का फैसला किया, तो उनके पिता ने काफी समय तक उनसे बात करना बंद कर दिया था। परिवार को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का माहौल सुरक्षित नहीं लगता था। ‘मिस शिमला’ और ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद पिता का नजरिया बदला और उन्होंने रुबीना को अपनी राह चुनने की इजाजत दी। इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था रुबीना कहती हैं- मैं कंजरवेटिव माहौल से आती हूं। उस समय इस इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। जब मैं पहली बार मुंबई आई तो मेरे अंदर बहुत डर था। पढ़ाई, करियर और नए शहर में खुद को स्थापित करना, हर चीज डराती थी। हर डर को पार करने की कोशिश ने मुझे मजबूत बनाया। डायरेक्टर से सुननी पड़ी थी गाली ‘छोटी बहू’ की शूटिंग के दौरान रुबीना अपमानित भी हुई थीं। वे बताती हैं कि पहले शॉट में मैंने 17 रीटेक दिए थे। यह देख डायरेक्टर नाराज हो गए और गाली देते हुए कहा था- ‘ये सेब की पेटी कहां से ले आए, इसे वापस भेजो।’ करियर के शुरुआती दिनों में रुबीना के लुक को लेकर भी उनकी बेइज्जती की जाती थी। लुक टेस्ट के दौरान उन्हें कहा जाता था कि नेगेटिव भूमिका करें, क्योंकि लीड रोल उन पर सूट नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। काम के प्रति गंभीरता के कारण उन्हें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी। इसी दौरान 2011 में वह एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी का शिकार भी हुई थीं। प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोकी, 16 लाख का जुर्माना लगाया प्रोड्यूसर ने उन पर काम में देरी और गैर-पेशेवर होने का आरोप लगाकर 16 लाख का जुर्माना लगाया था और उनकी पेमेंट भी रोक ली थी। इस नुकसान की भरपाई के लिए रुबीना को घर और गाड़ियां बेचनी पड़ीं। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने बताया था, ‘यह 2011 की बात है। मैंने करीब 9 महीने तक काम किया, लेकिन मुझे मेरी पेमेंट रोक दी गई। मैंने कई बार प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर को फोन किया। उनके ऑफिस के चक्कर लगाए और उनसे गुजारिश की कि मेरा भुगतान कर दिया जाए। करीब नौ महीने बाद उन्हें एक रिकॉर्ड दिखाया गया, जिसमें शूटिंग में देरी और उससे हुए नुकसान का हिसाब था। रुबीना के मुताबिक, इसी आधार पर मुझ पर करीब 16 लाख की पेनाल्टी लगा दी गई। रुबीना का दावा है कि रिकॉर्ड में दर्ज कई घटनाएं गलत थीं। उन्होंने बताया कि मड आइलैंड में शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने उन्हें काट लिया था, जिससे उन्हें कुछ घंटों तक तेज बुखार रहा। उनके अनुसार, इसी देरी का करीब 1.45 लाख रुपए का नुकसान उनके खाते में जोड़ दिया गया था और उन्हें इसकी भरपाई करनी पड़ी। घर और गाड़ी बेचनी पड़ी इस मामले ने उनकी आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया। रुबीना ने कहा कि मैं होम लोन की ईएमआई तक नहीं भर पा रही थी। मजबूरी में मुंबई में खरीदे अपने दोनों घर बेचने पड़े। अपनी कारें भी बेच दीं, ताकि कमिटमेंट्स पूरे कर सकूं। रुबीना का कहना है कि यह दौर उनके लिए बड़ी सीख साबित हुआ। मुझे अपने फैसलों का कोई पछतावा नहीं है। इस दौरान मैं पूरी तरह टूट गई थीं और करीब दो साल तक कोई काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने किराए के घर में रहने का फैसला किया। डिप्रेशन का शिकार हुई, आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे ‘छोटी बहू’ के सेट पर रुबीना की मुलाकात अविनाश सचदेव हुई थी। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद रुबीना बुरी तरह टूट गई थीं। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मुझे डिप्रेशन हुआ था। आत्महत्या जैसे विचारों आए थे। Bigg Boss 14 के दौरान भी उन्होंने स्वीकार किया था कि करीब 9 साल पहले उनके मन में आत्महत्या के विचार आते थे। बाद में योग, मेडिटेशन और सेल्फ-हीलिंग की मदद से उन्होंने खुद को उस दौर से बाहर निकाला। ‘छोटी बहू’ और ‘छोटी बहू 2’ के बाद रुबीना ने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘जैनी और जूजू’ जैसे सीरियल्स में काम किया।
‘शक्ति’ ने बदली किस्मत, ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया रुबीना के करियर का बड़ा मोड़ 2016 में आया, जब उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया। ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस भूमिका के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले। यह शो 2020 तक चला और 2021 में उन्होंने इसमें वापसी भी की। बिग बॉस 14 जीतकर और मशहूर हुई अक्टूबर 2020 में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया। शो के दौरान उन्होंने निजी जिंदगी और वैवाहिक संघर्षों पर खुलकर बात की। रुबीना ने बताया था कि शो में आने से पहले उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और दोनों ने रिश्ते को बचाने के लिए खुद को छह महीने का समय दिया था। शो के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और उनका रिश्ता पहले से मजबूत हुआ। रुबीना बिग बॉस 14 की विजेता बनीं। रुबीना और अभिनव की मुलाकात कैसे हुई थी? रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की पहली मुलाकात 2015 में एक कॉमन दोस्त के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी। अभिनव ने उन्हें पहली बार पारंपरिक साड़ी में देखा और पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात में ही रुबीना उन्हें पसंद आ गई थीं। बाद में दोनों की बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। रुबीना ने Bigg Boss 14 में बताया था कि रिश्ते की शुरुआत में वह अभिनव को लेकर काफी सीरियस थीं, जबकि अभिनव अक्सर मैसेज का देर से जवाब देते थे। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और कई साल डेटिंग के बाद 21 जून 2018 को शिमला में शादी कर ली। शादी के बाद तलाक की नौबत क्यों आई? शादी के करीब दो साल बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। Bigg Boss 14 के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि वह और अभिनव तलाक लेने के बारे में सोच रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को नवंबर 2020 तक का समय दिया था। हालात नहीं सुधरते तो वे अलग हो जाते। हालांकि दोनों ने कभी विस्तार से नहीं बताया कि समस्या क्या थी। इंटरव्यूज में उन्होंने स्वीकार किया कि लगातार मतभेद, कम्युनिकेशन गैप और रिश्ते को लेकर अलग-अलग सोच की वजह से दूरी बढ़ गई थी। Bigg Boss 14 ने कैसे बचाई शादी? रुबीना और अभिनव ने शादी को एक आखिरी मौका देने के लिए Bigg Boss 14 में साथ एंट्री ली थी। शो के दौरान दोनों ने काफी समय साथ बिताया, एक-दूसरे के नजरिए को समझा और रिश्ते पर खुलकर बात की। शो खत्म होने के बाद अभिनव ने साफ कहा था, ‘अब कोई तलाक नहीं हो रहा है। शो ने रिश्ते को नए नजरिए से देखने में मदद की।’ Bigg Boss 14 के बाद दोनों का रिश्ता पहले से मजबूत हुआ। लॉकडाउन और साथ बिताए समय ने उन्हें करीब लाने में मदद की। बाद में दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। नवंबर 2023 में रुबीना और अभिनव जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने। उनकी बेटियों के नाम एधा और जीवा हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली मोमेंट्स शेयर करते हैं और अपने रिश्ते को सेकेंड चांस की सफलता मानते हैं। फिल्मों और रियलिटी शोज में भी दिखाया दम 2022 में रुबीना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हिस्सा लिया था। फिनाले से पहले एक अहम टास्क में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। इसी साल उन्होंने राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म पलाश मुछाल के निर्देशन में बनी थी और जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद रुबीना ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आईं, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहीं। 2025 में उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में हिस्सा लिया और दोनों इसके विजेता बने। अब रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी। _________________________________________________
पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए… राम चरण ने संघर्ष को बनाया करियर की ताकत:फैंस से बेहतर फिल्मों का वादा किया, ‘RRR’ के बाद बने ग्लोबल स्टार मेगास्टार पिता चिरंजीवी की विरासत के बीच अपनी अलग पहचान बनाना राम चरण के लिए आसान नहीं था। करियर की शुरुआती ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें स्टार बनाया, लेकिन फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें गहरे अवसाद और आत्म-संदेह में धकेल दिया। एक समय वह खुद को कमरे में बंद कर लेते थे और फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी।पूरी खबर पढ़ें..

Share199Tweet125Share50
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखा मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार! 25 हजार लीटर प्रति मिनट पानी की चुनौती पार कर तैयार हुई स्लीमनाबाद टनल..

सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखा मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार! 25 हजार लीटर प्रति मिनट पानी की चुनौती पार कर तैयार हुई स्लीमनाबाद टनल..

July 17, 2026
OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात

OMG-2 मैंने लिखी, क्रेडिट तक नहीं दिया:परेश रावल का दावा- सीक्वल नहीं थी, सलमान-अजय को लेना था, अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद आई तो बिगड़ी बात

July 17, 2026
वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

July 17, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In