• Latest
  • Trending
  • All
INDORE : कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई तिहरे मृत्यदंड की सजा..

INDORE : कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई तिहरे मृत्यदंड की सजा..

February 8, 2025
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

November 22, 2026
कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

कार्तिक आर्यन@36, स्ट्रगल के दिनों में 12 लोग थे रूममेट:पहली फीस ₹70 हजार थी, ‘धमाका’ के 10 दिन के शूट के लिए मिले ₹20 करोड़

November 22, 2026
धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

धक्का-मुक्की के बाद गले लगकर रोए शाहरुख-सलमान:कटरीना के बर्थडे में मजाक से हुई हाथापाई, शाहरुख ने माफी मांगी, नेता ने करवाई सुलह, पार्ट- 2

November 22, 2026
रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

रामायण ने 15 दिन में कमाए ₹1,547 करोड़:हिंदी भाषा में ₹650 करोड़ कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बनी; धुरंधर और पुष्पा 2 को पछाड़ा

November 20, 2026
पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

पिता शाहरुख खान से तुलना पर आर्यन ने दिया रिएक्शन:बोले- नंबर-1 इंसान से तुलना होना तारीफ की बात, सलमान का किस्सा भी सुनाया

November 20, 2026
साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

साजिद नाडियाडवाला के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू:रोहित रॉय की बेटी संग दिखेंगे; गोविंदा के बेटे, राजेश खन्ना की नातिन समेत कई स्टारकिड्स भी फिल्मों में आएंगे

November 20, 2026
प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

प्रताप मूवी रिव्यू: अमित साध की दमदार अदाकारी:वर्दी से जेल तक पहुंची एक पुलिस अफसर की कहानी

November 20, 2026
साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

साउथ में काम करने पर बॉलीवुड ड्रॉपआउट कहलाईं जेनेलिया:शादी पर करियर खत्म होने के ताने मिले, ‘वेड’ से दिया आलोचकों को जवाब

November 20, 2026
मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

मूवी रिव्यू- काली खेती:जैकी श्रॉफ और शरद केलकर का खौफनाक अंदाज; खेती और इंसानी लालच की अनोखी कहानी, जानिए कैसी है मूवी

November 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 23, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home मध्य प्रदेश

INDORE : कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई तिहरे मृत्यदंड की सजा..

by Sabir Khan
February 8, 2025
in मध्य प्रदेश
0
INDORE : कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई तिहरे मृत्यदंड की सजा..
531
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

मध्यप्रदेश के इंदौर में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को तिहरे मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने कहा दुष्कर्मी ने बच्ची को मृत्यु तुल्य कष्ट दिया है उसके साथ किसी तरह की रियायत नहीं दिखाई जा सकती। मामला फरवरी 2024 का है। कोर्ट ने पीड़िता बच्ची को पांच लाख रुपये प्रतिकर राशि के रूप में भी दिलवाए जाने की

इंदौर@टीम भारतीय न्यूज़ 

सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को सत्र न्यायालय ने तिहरे मृत्युदंड की सजा सुनाई है। दुष्कर्मी ने वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया था कि मासूम के अंग क्षत-विक्षत हो गए थे। बच्ची को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। कई बार ऑपरेशन भी हुए। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच सकी। मृत्युदंड की सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्मी की वजह से एक मासूम को मृत्यु तुल्य कष्ट हुआ है। बच्ची को इसकी पीड़ा पूरे जीवन भुगतना पड़ेगी ऐसे में दुष्कर्मी के साथ किसी तरह की रियायत नहीं बरती जा सकती। कोर्ट ने पीड़िता को प्रतिकर राशि के रूप में पांच लाख रुपये दिलवाए जाने की अनुशंसा भी की है।

घटना के दिन यह हुआ था…

वारदात 27 फरवरी 2024 को हुई थी। थाना हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को उसके माता-पिता गंभीर हालत में एमवायएच लेकर पहुंचे थे।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया था कि हीरानगर क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती है। घटना वाले दिन दोपहर करीब तीन बजे वह झोपड़ी के पीछे खुले में कपड़े धो रही थी।

उसकी सात वर्षीय लड़की पास ही खेल रही थी। इस बीच दुष्कर्मी मंगल पंवार पुत्र लालसिंह पंवार निवासी देवास वहां आया और बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने साथ कुछ दूरी पर खाली प्लाट पर ले गया।

दोपहर करीब सवा तीन बजे महिला को बेटी के गायब होने की खबर लगी। उसने उसकी तलाश शुरू की तो उसे पीड़िता के रोने-चिल्लाने की आवाज आई।

महिला झोपड़ी से कुछ दूर खाली प्लाट पर पहुंची तो वहां उसे दुष्कर्मी बेटी के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखा।

यह देख वह चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच दुष्कर्मी वहां से भाग गया, लेकिन रहवासियों ने उसे पकड़ लिया।

दुष्कर्मी ने क्रूरता के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उसने बच्ची के अंग क्षत-विक्षत कर दिए थे।

एमवायएच में बच्ची कई दिन तक भर्ती रही। उसके आधा दर्जन से ज्यादा आपरेशन कर किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी।

शुक्रवार को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) सविता जडि़या ने निर्णय दिया।

दुष्कर्मी मंगल पंवार पुत्र लालसिंह पंवार निवासी देवास को धारा 376 (एबी) भादवि, धारा 5एम/6 और धारा 5आइ/6 पाक्सो एक्ट में अलग-अलग यानी तिहरे मृत्युदंड की सजा से दंडित किया।

प्रकरण में प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी और विशेष लोक अभियोजक संजय मीणा ने पैरवी में

कोर्ट ने कहा पीडि़ता की जिंदगी कष्‍टदायक हो जाती है
कोर्ट ने यह कहा फैसले में कोर्ट ने फैसले में कहा है कि दुष्कर्म पीडिता की जिंदगी मृत्यु से भी ज्यादा कष्टदायक हो जाती है। उसे जीवनभर यह पीडा भोगना पड़ती है।

अभियुक्त ने सात वर्षीय बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया है। उसने पीड़िता की जननेंद्रियों को गंभीर क्षति पहुंचाई गई।

दुष्कर्मी की मानसिकता को देखते हुए इस बात की संभावना है कि वह भविष्य में भी इस तरह के अपराध कर सकता है।

ऐसी स्थिति में दुष्कर्मी को पाक्सो अधिनियम की मंशानुरूप मृत्युदंड से ही दंडित किया जाना उचित होगा ताकि ऐसे अपराधों को पर रोकथाम लग सके।

कोर्ट ने फैसले में पीड़िता को पांच लाख रुपये प्रतिकर राशि के रूप में दिलवाए जाने की अनुशंसा की है। प्रभारी डीपीओ मीणा ने बताया कि यह राशि जिला विधिक प्राधिकरण के माध्यम से दिलवाई जाएगी।

अधिनियम में संशोधन के बाद प्रदेश में पहली फांसी
पाक्सो एक्ट वर्ष 2012 में अस्तित्व में आया था। अधिनियम को लेकर हुए सर्वे में यह बात सामने आई बच्चीयों के साथ होने वाले गंभीर अपराधों को रोकने के लिए कठोरतम सजा का प्रविधान होना चाहिए। इसके बाद वर्ष 2019 में अधिनियम में संशोधन करते हुए धारा 5एम/6 और धारा 5आइ/6 में मृत्यु दंड का प्रविधान किया गया। प्रभारी डीपीओ मीणा ने बताया कि पाक्सो एक्ट में संशोधन के बाद संभवत: यह प्रदेश का पहला मामला है जिसमें दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस प्रकरण में बच्ची जीवित है, बावजूद इसके कोर्ट ने दुष्कर्मी द्वारा किए कृत्य को मृत्यु तुल्य माना है।

Tags: #Police2025ActcortIndoremadhya pradeshminorMpPOCSOPunishmentrapetriple death penalty
Share212Tweet133Share53
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय:रजनीकांत और कमल हासन साथ दिखे; एटली-भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

November 22, 2026
MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

MP : मांडू और बाग गुफाओं की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का मौका, MP Tourism ने शुरू की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और रील प्रतियोगिता..

November 22, 2026
₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

₹1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:17वें दिन भारत में ₹27.40 करोड़ कमाए, विदेशों में कुल कमाई ₹533 करोड़ हुई

November 22, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In