• Latest
  • Trending
  • All
DHAR : जनजातीय अस्मिता, स्वायत्ता और संस्कृति के प्रतीक भगवान बिरसा मुण्डा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

DHAR : जनजातीय अस्मिता, स्वायत्ता और संस्कृति के प्रतीक भगवान बिरसा मुण्डा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

November 16, 2024
झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

July 31, 2026
नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

July 31, 2026
‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

July 31, 2026
सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन:केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन:केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

July 31, 2026
‘खतरों के खिलाड़ी’ की स्टारकास्ट ने किए बड़े खुलासे:शगुन ने बताया सबसे फियरलेस कंटेस्टेंट का नाम; जैस्मीन बोलीं- हेल्थ खराब हुई तो सबसे दूर हो जाऊंगी

‘खतरों के खिलाड़ी’ की स्टारकास्ट ने किए बड़े खुलासे:शगुन ने बताया सबसे फियरलेस कंटेस्टेंट का नाम; जैस्मीन बोलीं- हेल्थ खराब हुई तो सबसे दूर हो जाऊंगी

July 31, 2026
मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

July 31, 2026
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दांव : ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3500 करोड़ निवेश और 14 हजार रोजगार..

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दांव : ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3500 करोड़ निवेश और 14 हजार रोजगार..

July 30, 2026
मूवी रिव्यू- ‘भाई तेरा स्टार है’:कहानी में दम नहीं, कॉमेडी में हंसी नहीं, राघव जुयाल की पहली सोलो लीड ने किया सिरदर्द

मूवी रिव्यू- ‘भाई तेरा स्टार है’:कहानी में दम नहीं, कॉमेडी में हंसी नहीं, राघव जुयाल की पहली सोलो लीड ने किया सिरदर्द

July 30, 2026
‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

July 30, 2026
रेणुका शहाणे को मिली थी खून से लिखी चिट्ठी:बोलीं- मैं डर गई, यह प्यार नहीं बल्कि डराने वाली दीवानगी थी

रेणुका शहाणे को मिली थी खून से लिखी चिट्ठी:बोलीं- मैं डर गई, यह प्यार नहीं बल्कि डराने वाली दीवानगी थी

July 30, 2026
फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

July 30, 2026
भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था:अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा

भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था:अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा

July 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 1, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home मध्य प्रदेश

DHAR : जनजातीय अस्मिता, स्वायत्ता और संस्कृति के प्रतीक भगवान बिरसा मुण्डा – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

by Sabir Khan
November 16, 2024
in मध्य प्रदेश
0
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

जल, जंगल, जमीन के साथ ही संस्कृति की रक्षा में भी बिरसा मुण्डा का अहम योगदान – संस्कृति बचेगी तो हम बचेंगे :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुण्डा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल।

334 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी गई सौगातें

धार@टीम भारतीय न्यूज़

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज इंदौर संभाग के धार में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का विशाल समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने देश के महान सपूत, क्रांतिकारी, जनजातीय अस्मिता, स्वायत्तता और संस्कृति के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर उन्हें नमन करते हुए जनजाति गौरव दिवस की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से  प्रारंभ हुए जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से हमारी आजादी में जनजातीय नायक-नायिकाओं के योगदान से देश-दुनिया को परिचित कराने में मदद मिली है। अंग्रेजों से वीरता पूर्वक युद्ध करने वाले, जन-समुदाय द्वारा भगवान के रूप में पूजे जाने वाले, मुण्डा क्रांति के जनक बिरसा मुण्डा थे। उन्होंने सशस्त्र छापामार संघर्ष में बलिदानी रायन्ना, संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन में तीर-कमान के साथ शामिल होने वाले शहीद सिद्धो संथाल, कान्हू संथाल, उनके छोटे भाई चाँद और भैरव के योगदान का भी उल्लेख किया। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की संवेदनाएं जनजाति वर्ग के प्रति विशेष रूप से है। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये उन्होंने बजट में पाँच गुना से अधिक की वृद्धि की है। ऐसे प्रधानमंत्री बिरले ही होते हैं। पीएम जन मन योजना के माध्यम से जनजातीय वर्ग के कल्याण को नई दिशा दी जा रही है। बेगा, सहरिया सहित अन्य पिछड़े जनजातीय वर्ग के जीवन में सुधार के लिये भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को सिकल सेल जैसी घातक बीमारी से समाज को मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। इस प्रयास में समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस बीमारी के उन्मूलन के संबंध में जागरूकता के लिये विशेष प्रयास करें। सिकल सेल से प्रभावित युवा शादी में सावधानी बरतें, प्रोटोकाल का पूरा पालन करें। सभी व्यक्ति जाँच अवश्य करवायें। नवजात शिशुओं की जाँच भी जरूर करवाना चाहिये। समय पर जाँच होने से इस बीमारी का इलाज संभव है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। आज के दिन हमारे समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा ने जन्म लिया था। यह दिन हमारे लिये गौरव के साथ-साथ गर्व का दिन भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की है। बिरसा मुण्डा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिये संघर्ष किया। उन्होंने भारत माँ की रक्षा के लिये भी अपनी जीवटता और वीरता से अनेक उल्लेखनीय कार्य किये और समाज को नई दिशा दी। धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाते हुए वे आगे आये। श्री यादव ने कहा कि संस्कृति बचेगी तो हम बचेंगे। संस्कृति की रक्षा के लिये बिरसा मुण्डा का भारत के इतिहास में एक बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा के नाम से विश्वविद्यालय बनाया गया है। रेलवे स्टेशन का नाम भी टंट्या मामा के नाम पर किया गया है। हमारी सरकार जनजाति समाज के समग्र कल्याण के लिये कृत संकल्पित होकर लगातार काम कर रही हैं, जो अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा जल संवर्धन के माध्यम से विकास को नये आयाम दिये जा रहे हैं। धार जिले में 334 करोड़ रूपये लागत के 57 विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को प्रगति के पथ पर तेज गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्र में विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा कानून की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्लान तैयार किये जायें, उन्हें कार्यरूप में परिणित भी करें। उन्होंने बताया कि वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित किया जा रहा है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ हर पात्रताधारी व्यक्ति को मिले, इसके लिये मैदानी स्तर पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिकल सेल बीमारी समाज के लिये घातक है। इस बीमारी के उन्मूलन के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मैदानी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिये  विशेष प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा जनजाति वर्ग के भाई-बहनों को आगे लाने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमार को त्वरित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता तथा उन्हें हॉस्पीटल पहुंचाने के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जनजाति समाज के बच्चों से बेहतर शिक्षण के लिये आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जनजाति समाज के बच्चों को उच्च शिक्षण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इन कोचिंग पर होने वाला खर्च शासन द्वारा उठाया जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में गौ-माता की रक्षा और उनके संवर्धन के लिये बड़ी-बड़ी गौशालाएं खोली जाएंगी। ग्रामीणों को दुग्ध उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस पर बोनस भी दिया जायेगा। प्रदेश में राज्य परिवहन निगम जैसी सेवा पुन: प्रारंभ की जायेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के बेहतर साधन एवं सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के राजभवन में पहली बार जनजाति प्रकोष्ठ बनाया गया है जो कि जनजातीय समाज के विकास के लिये एक सराहनीय प्रयास है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा हम सभी के लिये प्रेरणा के स्त्रोत हैं। प्रधानमंत्री जी के प्रति मैं आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने जनजाति समाज के नायक बिरसा मुण्डा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। केन्द्र और प्रदेश सरकार जनजाति समाज के लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिये कृत संकल्पित होकर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे जनजाति वर्ग के कल्याण में बहुत मदद मिल रही है।
प्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस का आयोजन ऐतिहासिक आयोजन है। जनजाति वर्ग के लोगों को आगे आने के लिये पर्याप्त अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनजाति समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने के नये अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।

यह भी थे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर तथा श्री कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेढ़ा, पूर्व मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव तथा श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद श्री छतरसिंह दरबार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोड़ाने, श्री मनोज सोमानी, पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, श्री जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

334 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर धार जिले के लिये 334 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगातें दी। इसमें से 217.66 करोड़ रुपए लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण तथा 116. 70 करोड रुपए लागत के 24 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। धार, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विजन डाक्यूमेंट-2047 और सिकलसेल उन्मूलन के संबंध में जारी विशेष डाक टिकट का विमोचन भी किया गया। इसी तरह वन अधिकार अधिनियम के संबंध में तैयार एफआरए एटलस का शुभारंभ भी किया गया।

*भीली भाषा में अनुवादित रामायण की अनमोल कृति अतिथियों को भेंट*
मुख्य अतिथि श्री मंगुभाई पटेल और डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय वर्ग द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विक्रेताओं एवं उत्पादकों से चर्चा भी की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। अतिथियों का स्वागत पारम्परिक रूप से पगड़ी एवं बंडी पहनाकर किया गया। साथ ही सम्मान स्वरूप उन्हें जनजाति प्रतीकों तीर कमान आदि भी भेंट किये गये। अतिथियों को भानू शंकर गहलोद द्वारा भीली भाषा में अनुवादित रामायण की अनमोल कृति भी भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय वर्ग के लोगों ने पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया।

*इन्हें मिला जनजातीय गौरव सम्मान*
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह में समाज सेवा, चिकित्सा, कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनजाति समाज के व्यक्तियों को जनजातीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें अंगदान करने वाले दानदाता के माता पिता श्री धन सिंह एवं सुन्दरी बाई, सरदारपुर के फ़ुटबॉल प्रशिक्षक श्री शैलेन्द्र, ड्रोन इंजन बनाने वाले प्रीतम जामोद की माता श्रीमती देवकी जामोद, बाग की सैकड़ीबाई, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री भारत सिंह निनामा शामिल हैं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल में जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल भी प्रदान की।

Video

Tags: CmDharDr. Mohan yadavGovernormadhya pradeshMangu Bhai PatelMp
Share205Tweet128Share51
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

July 31, 2026
नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

July 31, 2026
‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

July 31, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In