दिन दहाड़े धार पीजी कॉलेज से अगवा हुई छात्रा को पुलिस ने सकुशल किया बरामद । इस घटना में पुलिस ने कार ड्राइवर सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार । मुख्य आरोपी फरार जिसकी पुलिस कर रही है तलाश ।
धार@साबिर खान
पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आई एक युवती का 17 जनवरी की शाम को मारुति इको कार बीना नंबर में आए अज्ञात चार पांच बदमाशों ने उसे समय अपहरण कर लिया जब वह परीक्षा देकर कॉलेज के बाहर वापस अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी । दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी तथा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी डॉ इंद्रजीत मंगलवार के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन कर छात्र की तलाश में जुटी इस टीम में साइबर सेल का भी सहारा लिया गया ओके टीमों द्वारा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए छात्रा के संबंध में जानकारी संकलित की और थाना बाग की चौकी डेहरी के ग्राम बरखेड़ा के जंगलों में सर्चिंग कर छात्रा को सकुशल बरामद किया ।
इस घटना का मुख्य आरोपी छात्रा का पुराना प्रेमी भारत पिता मूलचंद बडूके निवासी पांजरिया थाना धरमपुरी अभी फरार है जबकि इस घटना में शामिल सुरेंद्र रावत और रोहित नरगेश तथा घटना में उपयोग की गई ईको कार का ड्राइवर संजय उर्फ़ अनिल चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपयोग में लाई गई कार व एक मोटरसाइकिल जप्त की ।





























