जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय धार के निर्देश अनुसार आदर्श आचार संहिता में वाहनों पर अनाधिकृत राजनीतिक चिन्ह ,बेनर ,पोस्टर , अनधिकृत हूटर , ब्लैक फ़िल्म, अमानक नम्बर प्लेट ,एवं मोटरयान से सम्बंधित अन्य अपराधों के लिए परिवहन विभाग द्वारा धार जिले की SST चेक पोस्टो , रिटर्निंग ऑफिसर्स के साथ संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमे अनधिकृत रूप से हूटर /सायरन धारण किए गए मोटरयानों के विरुद्ध 6 चालान , वाहनों की मूल बॉडी में परिवर्तन करने पर 1 चालान, निर्धारित स्वरूप में मोटरयान पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने पर 102 चालान एवं अन्य कार्यवाहियों में 20 चालान बनाये गए । अब तक की कार्यवाही में कुल 133 वाहनों के चालान बनाये गए ,जिनसे कुल ,₹ 98,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।






























