गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में खेले जा रहे 37 वें नेशनल गेम्स में मप्र की शानदार एंट्री हुई है और उसके नाम अब पदक तालिका में दर्ज हो गया है। बता दें कि बैडमिंटन विधा में विश्व वरीयता क्रम में 65 वां स्थान प्राप्त धार के पूर्व (तीन बार के) राष्ट्रीय विजेता अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दे कर यह कारनामा करने में सफल रहे हैं।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
सौरभ ने अपने शुरुआती अभियान में स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कार्तिक गुलशन कुमार (नईदिल्ली) को 21-14,21-12 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचे। स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में सौरभ ने महाराष्टÑ के हर्षित दानी को तीन मैचों के कशमकश मुकाबले में 19-21,21-14,21-17 से हराकर रजत पदक पहले ही पक्का कर लिया था।
तेलंगाना के तरूण से हारे
स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सौरभ को तेलंगाना के तरूण एम ने 21-15,16-21,21-15 से पराजित किया। ज्ञात रहे सौरभ इस के पूर्व 34 वें नेशनल गेम्स रांची वर्ष 2011 में भी टीम इवेंट्स में मप्र को ब्रांस मेडल दिलवा चुके हैं। 35 वें नेशनल गेम्स कोच्चिन वर्ष 2015 में सौरभ ने बैडमिंटन विधा के व्यक्तिगत मुकाबलो में मप्र को गोल्ड मेडल दिलवाया था। सौरभ यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। सौरभ की इस राष्टÑीय उपलब्धि पर रवि गुप्ता संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल, राजेश शाक्य जिला खेल अधिकारी धार, हेमेंद्रसिह पंवार अध्यक्ष डीडीबीए, शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप,, सलीम खान सचिव डीडीबीए, भूपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप सहित सभी पालकगणों ने बधाई दी है।






























