बदमाश नूरु पिता मेहताब उम्र 32 वर्ष जाति भील 2017 में ग्राम सिरसी में अपने साथियों के साथ डकैती कर फरार हो गया था मनावर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच धार टीम द्वारा गहरा बंदी कर चिकली फाटा से 12 बोर्ड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
मनावर@टीम भारतीय न्यूज़
फरार इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत धार पुलिस अधीक्षक श्रीमान मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर मनावर एसडीओपी श्रीमान धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के नेतृत्व में मनोहर पुलिस एवं धार क्राइम ब्रांच टीम द्वारा अपने-अपने मुखबीर तंत्रों को सक्रिय किया गया और मुखबिर के द्वारा बता गया कि डकैती का फरार बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहा है जिस पर मनावर पुलिस और धार क्राइम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी कर फरार आरोपी नूरु पिता मेहताब मेडा को 12 बोर देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया।
सराहनीय कार्य में मनावर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के निर्देश में ऊनी राहुल चौहान, ऊनी राजेश हाडा, प्र,आर 125 बसंत, आर 654 राहुल बांगर आदि का योगदान रहा।






























