यश रायकवार एवं पियुष बोबडे पुरूष युगल वर्ग में “राज्य विजेता’ बने। अभिमन्यु सिंह मिक्स डबल्स में “राज्य विजेता” शुभम प्रजापति पुरूष एकल वर्ग में तथा अमित एवं आदित्य पुरूष युगल वर्ग में “उप विजेता’ बने।
धार@साबिर खान
विगत दिवस के. एस. बैडमिंटन अकादमी भोपाल में दिनांक 30 जुलाई से 4 अगस्त 2023 तक खेली गई। म.प्र. सीनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में धार के शटलर्स एश्वर्या मेहता ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल एवं युगल वर्ग में “राज्य विजेता” का खिताब जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की है । यश रायकवार एवं पियुष बोबडे ने पुरूष युगल वर्ग में “राज्य विजेता” का खिताब जीता । अभिमन्यु सिंह मिक्स डबल्स में “राज्य विजेता” बने। शुभम प्रजापति पुरूष एकल वर्ग में तथा अमित राठोर एवं आदित्य चौहान पुरूष युगल वर्ग में उप विजेता बने। उक्त जानकारी देते हुए शरदचन्द्र निगम संस्था अध्यक्ष ने बताया कि जिला भोपाल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में एश्वर्या मेहता ने प्रियंका पंत ( भोपाल) को 21-8,12-21,21-19 से पराजित कर पहली बार “राज्य विजेता” का खिताब जीता। महिला युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में एश्वर्या मेहता एवं प्रियंका पंत की जोड़ी ने गौरी चिते एवं स्वाती सोलंकी की जोड़ी को 21-9,21-15, से पराजित कर लगातार तीसरी बार “राज्य विजेता’ का खिताब जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की । पुरूष युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला धार के ही शटलरो के मध्य खेला गया। जिसमें में यश रायकवार एवं पियुष बोबडे की जोड़ी ने आदित्य चौहान एवं अमित राठोर की जोड़ी को 21-1615-21,21-19 से पराजित कर “राज्य विजेता” का खिताब जीता। मिक्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में अभिमन्यु सिंह एवं परणिका होल्कर (इन्दौर) की जोड़ी ने पियुष बोबडे एवं सृष्टि गुप्ता (इन्दौर) की जोड़ी को 21-12,21-15, से पराजित कर “राज्य विजेता”का खिताब जीता।पुरूष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में शुभम प्रजापति- ऋषभ राठोर (बड़वानी)से 21-17,16-21,16-21 से पराजित हुए। स्पर्धा में धार के उभरते हुए खिलाड़ी उज्जवल गोयल ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उज्जवल पुरूष एकल वर्ग में सेमीफाइनल तक खेले। इसके अलावा स्पर्धा में ,आजाद यादव,अमन रायकवार,प्रमेश पाटीदार अवधेश जाट,कबीर वर्मा, जयंत सिसोदिया, अनिकेत यादव,उदय मुकाती, कनिष्क शर्मा,,अवध बिल्लौरे, अभिन्न गर्ग, कुशाग्र पाण्डेय,सभी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शटलरो की उक्त राज्य स्तरीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने कहा कि धार के खिलाड़ियों ने अपने उच्च स्तरीय प्रदर्शन से एक बार फिर राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। खिलाड़ियों की उक्त उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए , शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप,राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए सहित सभी वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामना प्रेषित की है।






























