Contact News Publisherपीथमपुर पुलिस को मिली बडी सफलता
पीथमपुर पुलिस को मिली बडी सफलता
वाहन चोरी करने वाले दो नाबालिक आरोपीयों से साढे सात लाख रुपये कीमत की 10 मोटरसाईकल बरामद।
धार@साबिर खान
नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तरुणेन्द्र सिह बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिह द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण के लिये निर्देशित किया गया था व टी आई पीथमपुर समीर पाटीदार को प्राप्त मुखबिर सुचना के आधार पर दो नाबालिक आरोपी को पकड़ा जिनसे चोरी हो रही मोटर साईकलों के संबंध में पुछताछ करते थाना पीथमपुर , थाना महू , थाना राऊ आदि स्थानों से कुल 10 मोटरसाईकल चोरी करना बताया व आरोपीयों के कब्जे से 10 मोटरसाईकल किमती 7,50,000/- रुपये की जप्त की गई।
उक्त आरोपीयों को पकडने में थाना पीथमपुर से सउनि विनोद पटेल , आरक्षक 1038 योगेश सौलंकी आर 1044 सचिन आरक्षक 756 लखन आरक्षक 96 दिलीप आरक्षक 1035 गौरव का सराहनीय योगदान रहा।






























