पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में समस्त थाना क्षेत्रों में दो पहिया वाहन चालकों द्वारा शतप्रतिशत हेलमेट उपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26/07/2023 के शाम 04.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित थाना यातायात से पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह , जिला न्यायाधीश विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार डीएसपी नीलेश्वरी डावर द्वारा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर आम जन को जागरूक करने हेतु एक विशाल वाहन रैली को शहर में रवाना किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया रैली में लगभग 100 से अधिक पुलिसकर्मी दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर एवम जागरूकता संदेश की तख्ती वाहनों पर लगाकर शहर के त्रिमूर्ति चौराहा, वाणी शोरूम , घोड़ा चौपाटी, मोहन टाकीज, हाटवाड़ा, आनंद चौपाटी, धान मंडी बस स्टैंड आदि प्रमुख मार्गो से निकले ।
रैली का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र धुर्वे ने किया जिनके साथ रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक चौहान, थाना प्रभारी तिरला
जयराज सोलंकी एवम यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निकम उपस्थित रहे । ज्ञातव्य है की दिनांक 07/07/2023 से संपूर्ण प्रदेश में दो पहिया वाहन हेलमेट लगाकर चलने एवम चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलने हेतु एक विशेष अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है प्रतिदिन जिले के विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है
साथ ही प्रमुख चौराहों पर पीए सिस्टम के माध्यम से एवम पेंपलेट वितरित कर लोगो को हेलमेट पहनने के लिए समझाइश दी जा रही है ।






























