Contact News Publisher
पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में समस्त थाना क्षेत्रों में दो पहिया वाहन चालकों द्वारा शतप्रतिशत हेलमेट उपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
अभियान के दूसरे सप्ताह में सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन विद्यालय में जाकर पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र धुर्वे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक चौहान एवम यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निकम द्वारा पूरे सप्ताह प्रतिदिन शहर के विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है
साथ ही प्रमुख चौराहों पर पीए सिस्टम के माध्यम से एवम पेंपलेट वितरित कर लोगो को हेलमेट पहनने के लिए समझाइश दी जा रही है ।






























