यदि किसी भी कार्य को साहस और पूर्ण समर्पण भाव से किया जाए, तो सफलता निश्चित है। जब जिला धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुनार सिंह ने जिले के दूर दराज की बसाहट के गांवों, फलियों, मजरों में खटला बैठक के माध्यम से सोशल पुलिसिंग का कार्य प्रारंभ किया, तो जिले में सामाजिक और राजनैतिक हलचल मच गई, किंतु दृढ़ निश्चय के साथ श्री सिंह सोशल पुलिसिंग का कार्य करते रहे, उन्हें जिले में कुछ नया होने का पूर्ण विश्वास रहा।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
वे सोशल पुलिसिंग के माध्यम से आम जनता से विश्वास आधारित संपर्क बनाने में सफल रहे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर गांव – गांव तक पहुंचाया, और उसके माध्यम से अपराध और अपराधियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने लगी। श्री सिंह द्वारा अपने थाना प्रभारियों को सूचना पर त्वरित और प्रभावी विधिक कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अभियान का परिणाम जिलें में स्पष्ट दिखाई दे रहे है। जिला धार में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा लगातार अवैध सट्टा-जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश गए। कल दिनांक 18-07-2023 को सम्पूर्ण जिले में इस अभियान के तहत धरपकड़ में सट्टा के 33 प्रकरणो में 33 आरोपीयों के कब्जे से कुल रुपए 48,440/-रू. तथा जुआ के कुल 07 प्रकरणो में 16 आरोपीयों के कब्जे से कुल रुपयें 7430/- रू. जप्त कार्यवाही कर सख्त विधिक कार्यवाही की गई।
जिसमे थानावार प्रकरणो की संख्यात्मक जानकारी निम्नानुसार है
क्रमांक थाना सट्टा प्रकरण जुआ प्रकरण
प्रकरण आरोपी जप्त रुपये प्रकरण आरोपी जप्त रुपये
01 धार 02 02 1300 01 02 1100
02 नौगांव 03 03 1540 02 04 1970
03 तिरला 02 02 1120 – – –
04 पीथमपुर 01 01 400 – – –
05 सेक्टर 01 02 02 620 – – –
06 सागौर 01 01 410 – – –
07 कुक्षी 01 01 320 – – –
08 डही 01 01 380 – – –
09 बाग 01 01 700 – – –
10 टाण्डा 01 01 570 01 02 450
11 सरदारपुर 02 02 5090 – – –
12 राजगढ़ 04 04 13340 – – –
13 अमझेरा 02 02 7890 – – –
14 राजौद – – – – – –
15 धामनोद 02 02 670 – – –
16 नालछा – – – – – –
17 माण्डव – – – – – –
18 बदनावर – – – – – –
19 कानवन 01 01 870 01 02 1390
20 सादलपुर 01 01 850 – – –
21 मनावर 05 05 11850 02 06 2520
22 गंधवानी 01 01 520 – – –
23 धरमपुरी – – – – – –
कुल 33 33 48440 07 16 7430
जिले के सायबर शाखा प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सायबर सेल टीम द्वारा थाना मनावर, थाना राजगढ़, थाना सरदारपुर व थाना अमझेरा क्षेत्रांतर्गत दबिश देते हुए सर्वाधिक कुल 09 प्रकरणो में 09 आरोपियो के कब्जे से 35970/- रू. जप्त कर संबंधित थानों को कार्यवाही के लिए सौंपे। जिला पुलिस की इस सफलता का श्रेय सोशल पुलिसिंग को दिया तथा भविष्य में सोशल पुलिसिंग को ओर प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम के अति पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार,नगर पुलिस अधीक्षक धार देवेंद्र सिंह धुर्वे ,नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तरुणेंद्र बघेल, समस्त अनुविभागीय अधीकारी पुलिस, समस्त थाना प्रभारी , साइबर शाखा प्रभारी दिनेश शर्मा की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।






























