भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत आज पूरे संसार को जियो और जीने दो की राह दिखा रहे है ।महात्मा गांधी ने भी जैन धर्म के सिद्धांत को अपनाया था।ये सुविचार नगर की प्रतिभाशाली बेटी (IAS)संस्कृति सोमानी ने मुख्य अतिथि के रूप में कहते हुए श्री अणु संस्कारशाला द्वारा आयोजित अणु शॉपिंग मॉल के समारोह में व्यक्त किये ।
बदनावर@साबिर खान
आपने बच्चों से कहा कि झूठा नही छोड़ना जैन धर्म का सिद्धांत सभी अपनाए और प्लास्टिक का उपयोग नही कर स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर व देश बनाएं । कार्यक्रम में अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,नगर परिषद के स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर दिलीप सिंह चौहान,अखिल भारतीय श्री धर्मदास युवा संगठन के अध्यक्ष नीरज मूणत पेटलावद, श्री संघ अध्यक्ष श्रीपाल नाहर व श्री अणु कृपा नवयुवक मंडल अध्यक्ष अक्षय व्होरा ने भी संबोधित किया । स्वागत भाषण पाठशाला संचालन समिति के अध्यक्ष पवन चौरड़िया ने दिया । अतिथियों का स्वागत समिति के शेलेन्द्र कोठारी, पीयूष सोनी, रिंकू मंडलेचा, पंकज टच, राकेश संघवी, सुमति नाहर,महावीर चौधरी, अमित संघवी, अभिनंदन बोकड़िया, सुयश मूणत, संयोग संघवी,प्रभात बोकड़िया, सुदीप मेहता ने किया । समिति की और से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और पुस्तक भेंट की ।अणु शॉपिंग मॉल में बच्चों द्वारा वर्ष भर में पाठशाला में जाकर संग्रह करी अणु डॉलर की राशि से सायकिल ,खिलोने आदि वस्तुएं क्रय की । शॉपिंग ज़ोन के प्रायोजक विकास कोठारी, संजय कर्नावट, ऋषभ संघवी,सौरभ कांठेड़, दिलीप संघवी रहे ।प्रतिक्रमण कंठस्थ करने वाले 18 बच्चों को अतिथि द्वारा प्रशस्तिपत्र दिए गए । कार्यक्रम में बच्चों के लिये गेम ज़ोन में रेलगाड़ी, जंपिंग,चकरी आदि का बच्चों ने आनंद लिया । कार्यक्रम का संचालन पाठशाला की बालिकाएं कु. प्रिशी छाजेड़ एवं कु. चहेती चौधरी ने किया । आभार समिति के सदस्य मनीष बोकड़िया ने किया ।






























