वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक, शारीरिक और आर्थिक चुनीतियों का सामना करना पड़ता है। शारीरिक समस्याओं में स्वास्थ्य एवं मानसिक समस्याएँ ही प्रायः देखने में आती है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
संयुक्त परिवार व्यवस्था के टूटने और वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिवार के लोगों द्वारा छोड़ दिये जाने के कारण समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है. इसके साथ ही परिवार के कमाने वाले सदस्य के ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन करने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को अपेक्षाकृत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक सभ्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों को एक विशिष्ट स्थान प्रदान किया जाता है और वर्तमान परिवश में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास कर कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को प्राप्त करना अपेक्षित है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना वर्ष 2023-24 विशेष रूप से वरिष्ठजनों पर केन्द्रित है। जिला प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठजनों की विभिन्न समस्याओं जैसे सामाजिक, आर्थिक, विधिक, स्वास्थ्य संबंधी पुर्नवास सवधी आदि समस्याओं से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण जिले का पी. एल. व्ही. के माध्यम से सर्वे करते हुए उनका डाटाबेस संधारित किया जायेगा, जिसके माध्यम से उनकी समस्याओं को विषयवार चिन्हित कर निराकरण किया जायेगा।
इसी तारतम्य में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमान संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला न्यायाधीश सचिव श्री उमेश कुमार सोनी द्वारा कार्यालय विधिक सेवा प्राधिकरण में राष्ट्रीय वरिष्ठ हेल्प लाईन एल्डर लाइन के फिल्ड रिस्पास अधिकारी श्री दिपेश ठाकुर से औपचारिक बैठक आयोजित की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। ज्ञातव्य हो कि कोई भी वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या संबंधी जानकारी, भावनात्मक सहयोग मार्गदर्शन दुर्व्यवहार रोकने एवं बचाव हेतु एल्डर लाईन टोल फ्री नंबर 14567 पर प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक फोन कर सकते है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक राज्य प्राधिकरण के टोल की नंबर 15100 पर भी फोन करके अपनी समस्या रख सकते है।






























