भारत विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार अंतर्गत गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
शाखा के संस्कार प्रमुख शांतु राठौर ने बताया कि गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत गुरु शिष्य परंपरा को निभाते हुए विद्या के साथ साथ मित्र की भांति भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान का संचार करने वाले गुरु और शिष्य का सम्मान किया गया।अध्यक्ष आशीष पगारे व सचिव जितेंद्र सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में संस्कार को प्रबल बनाने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है। जिससे संस्कार को संचित कर समाज के उत्थान विकास कर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण कर सकें। जिसके अंतर्गत शाहिद भगत सिंह स्कूल में गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छात्रा कुमारी मिताली व्यास ,कुमारी छवि पल एवं श्रेष्ठ अध्यापक देवेंद्र कोचले एवं मनीष व्यास को शाल एवं दुपट्टा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिषद की प्रांतीय महिला सह प्रमुख प्रीति शर्मा ने बताया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में अध्ययनरत उत्कृष्ट छात्रा खुशी वर्मा एवं श्रेष्ठ अध्यापक भूरे सिंह मौर्य व अध्यापिका रंजिता जयसवाल को शाल एवं दुपट्टा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश महाजन, कोषाध्यक्ष अजय सोनी, सेवा प्रमुख सुचेता महाजन, भारत जानो प्रतियोगिता प्रमुख रिंकू राठौड़, मंजू भावसार, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।धरमपुरी:- भारत विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय प्रकल्प संस्कार अंतर्गत गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा के संस्कार प्रमुख शांतु राठौर ने बताया कि गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत गुरु शिष्य परंपरा को निभाते हुए विद्या के साथ साथ मित्र की भांति भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान का संचार करने वाले गुरु और शिष्य का सम्मान किया गया।अध्यक्ष आशीष पगारे व सचिव जितेंद्र सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में संस्कार को प्रबल बनाने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है। जिससे संस्कार को संचित कर समाज के उत्थान विकास कर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण कर सकें। जिसके अंतर्गत शाहिद भगत सिंह स्कूल में गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छात्रा कुमारी मिताली व्यास ,कुमारी छवि पल एवं श्रेष्ठ अध्यापक देवेंद्र कोचले एवं मनीष व्यास को शाल एवं दुपट्टा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परिषद की प्रांतीय महिला सह प्रमुख प्रीति शर्मा ने बताया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, में अध्ययनरत उत्कृष्ट छात्रा खुशी वर्मा एवं श्रेष्ठ अध्यापक भूरे सिंह मौर्य व अध्यापिका रंजिता जयसवाल को शाल एवं दुपट्टा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश महाजन, कोषाध्यक्ष अजय सोनी, सेवा प्रमुख सुचेता महाजन, भारत जानो प्रतियोगिता प्रमुख रिंकू राठौड़, मंजू भावसार, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।






























