धार जिले के धरमपुरी में भीम आर्मी ने जयस के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमें मांग की गई कि भीम आर्मी के चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अज्ञात वाहन से आए हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया इस घटना में श्री आजाद को एक गोली कमर के ऊपर लगी जिसमें वह घायल हो गए ।
दिनदहाड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुआ हमला कहीं ना कहीं सामाजिक मिशन को दबाने का प्रयास है । इस हमले से बहुजन समाज एवं आदिवासी समाज आक्रोशित है । ज्ञापन में आगे बताया गया कि हमलावरों पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें रासुका में गिरफ्तार किया जाए तथा भीम आर्मी चीफ और जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए ।
जयस के मिथुन कनेल सरपंच ने बताया कि अगर हमलावरों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो जैसे ही भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश आता है वैसे आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।






























