मध्यप्रदेश के धार में रहने वाली अनम खान ने पिछले दिनों कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना शहर में सम्पन्न हुई ग्रेपलिंग एशियाई चैंपियनशिप में अपनी प्रतिद्वंदी को उसी के देश में पराजित कर फाइनल राउंड में शानदार जीत हासिल कर अपने शहर के साथ अपने देश का नाम पूरी दुनिया मे रौशन किया।
धार@साबिर खान
अनम खान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्लास 10वीं की स्टूडेंट है इनके वालिद धार शहर में बिजनेस मेन हैं, अनम खान ने कजाकिस्तान की ज़मीन पर जूनियर अंडर फिफ्टीन 60 किलोग्राम में फाइनल मुकाबला जीतकर हिंदुस्तान की पहली महिला खिलाड़ी होने का शर्फ़ हासिल किया, उन्होंने दो गोल्ड मैडल जीते, उन्हें जब गोल्ड मैडल दिया जा रहा था तब भारत के राष्ट्र गान की धुन बज रही थी, भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर थी, अनम की इस कामयाबी पर धार का हर शख्स खुश है उन्हें और उनके घरवालों को मुबारकबाद दी जा रही है।
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के नेशनल जनरल सेक्रेट्री जनाब सैय्यद रियाज़ ने अनम खान के घर जाकर उन्हें सोसायटी की जानिब से तौसीफ नामा देकर उनका एजाज़ व इकराम किया उनके वालिद वालिदा को व घर के तमाम लोगों को मुबारकबाद पेश की..
देखे वीडियो…..






























