अभियान की शुरुआत गंधवानी से करते हुए 3 दिनों में 25 गांव के 51 हजार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगी संस्था “दानपात्र”
धार@साबिर खान
देशभर में प्रचलित संस्था दानपात्र फाउंडेशन जो जरूरतमंदों की मदद के लिए जानी जाती हैं ने हाल ही में गावों में रहने वाले गरीब , जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है जिस मिशन को नाम दिया है मदद हर गांव तक जिसके माध्यम से संस्था के सदस्यों द्वारा देशभर के गांवों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए बीड़ा उठाया है और इसकी शुरुआत धार , गंधवानी , मनावर के आसपास के गांवों से की है यह मिशन 12 जून से 27 जून तक चलेगा जहां धार , गंधवानी , मनावर के लोगों में इस कैंपेन को लेकर अवेयरनेस की जाएगी और घरों में उपयोग में न आ रहे सामान को कलेक्ट किया जाएगा जिसके लिए सेंटर भी बनाएं गए है इसमें कपड़े , खिलौने , किताबे , राशन और घर का अन्य कोई भी सामान जो किसी के काम आ सकता है उसे कोई भी डोनेट कर सकता हैं सोशल मीडिया में माध्यम से लोगों को लगातार इस कैंपेन से जोड़ा जा रहा है 28 जून से 30 जून तक इस कलेक्ट किए गए सामान को धार , गंधवानी मनावर के आसपास के 25 गावों के लगभग 51 हजार जरूरतमंदों तक वितरित किया जाएगा संस्था के सदस्यों का कहना है कि एक सर्वे के मुताबिक भारत में 23 करोड़ गरीबों में 90 फीसदी आज भी गावों में है इनके पास रोजगार के भी कोई अधिक साधन नहीं होते जिससे यह बमुश्किल अपना गुजर बसर कर पाते है कई ऐसे परिवार होते है जिनकी महीने की हजार रुपए भी आमदनी नहीं होती है ऐसे में इनके लिए एक अच्छा जीवन जीना किसी सपने से कम नहीं होता है इन परिवारों की मदद के उद्देश्य से हम मिशन मदद हर गांव तक लेकर आएं है जिससे हम देशभर के गांवों में बसने वाले ऐसे हजारों , लाखों जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचा सके , हमारी छोटी सी कोशिश ऐसे परिवारों की जिंदगी में बड़ी राहत दे सकती है इसलिए हमारा उद्देश्य ऐसे परिवारों की मदद कर उन्हे एक खुशहाल और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है
“दानपात्र” क्या है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?
संस्था “दानपात्र” एक ऑनलाइन निःशुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है पिछले 4 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है देश भर में कार्य कर रही संस्था “दानपात्र” से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था “दानपात्र” द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है “दानपात्र” टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है “दानपात्र” देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है
संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है ।
इंदौर के साथ-साथ देश के 100 से अधिक शहरों में “दानपात्र” के माध्यम से सेवा कार्य कर लोगों की मदद की जा रही है जल्द ही पूरे भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी शुरू किया जाने वाला है दानपात्र।
आप भी जुड़ सकते है “दानपात्र” के इस मिशन से
आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर “दानपात्र” के इस मिशन से जुड़ सकते है इसके लिए आप “दानपात्र” के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066 पर संपर्क कर सकते है।






























