सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल दारुल कज़ात,बड़वानी मे अली मदरसा अल अक्सा में आरिफ़ शेख साहब की साहबजादी बेटी इक़रा के कुरआन पड़ने की ख़ुशी के मौक़े पर इस्तक़बाल का कार्यक्रम रखा गया।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़
इस कार्यक्रम मे शौकत अली कुरैशी साहब की सदारत मे बतौर मेहमान हाजी रफीक शेख साहब, हाजी सगीर अहमद, हाजी आशिक शेख साहब, जलील सर, डॉ आज़म शेख साहब, सादिक चंदेरी साहब, रशीद जीजा, आवेश शेख साहब,अय्यूब खान साहब, सलीम हनफी साहब उपस्थित रहें!
इस अवसर पर हाफ़िज़ नावेद साहब ने जानकारी देते हुए बताया की कुरआन की तालीम हासिल करने के बाद हर बच्चे का इसी तरह से इस्तक़बाल किया जाना यही मकसद है इस प्रोग्राम का.। डॉ आज़म साहब ने कहा की दीन और दुनिया दोनों की तालीम हर शख्स के लिए ज़रूरी है!
जलील सर ने कहा की तालीम से ही ज़िन्दगी संवरती है, तालीम मा के पेट से लेकर क़ब्र तक हासिल करने की कोशिश करना चाहिए.
सलीम हनफी साहब ने अपने विचार रखते हुए कहा की कुरआन अल्लाह का कलाम है और ये हमारे आका पर नाज़िल हुआ। सादिक चंदेरी साहब ने इक़रा को मुबारकबाद पेश करते हुए दुआएं दी,
कार्यक्रम के अंत मे हाफ़िज़ गफ्फार साहब, हाफ़िज़ नावेद साहब का इस्तबाल कर तोहफा पेश किया गया!
मीडिया साथियो व कार्यक्रम मे आए सभी मेहमानो का आरिफ शेख साहब ने शुक्रिया अदा किया
कार्यक्रम मे विशेष रूप से रज्जु भाई ठेकेदार, पप्पी भाई, अय्यूब भाई, वसीम भाई, शादाब सर, अशफाक सर, व अमीर मकरानी का सहयोग रहा। एमएम






























