जहा बेटे ने पिता को पत्थर से सर कुचलकर मौत की नींद सुला दिया था। वही आरोपी पूरे गांव में पिता की हत्या का ढिंढोरा पिटता रहा। लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी तक पहुंच ही गए व मौत का खुलासा पुलिस ने किया।
देपालपुर@टीम भारतीय न्यूज़।
15 तारीख की दरमियानी रात देपालपुर के छोटी कलमेर गांव में बाबूलाल चौधरी उम्र 50 वर्ष खेत पर गया था जहा पुत्र सोहन उर्फ नागर चौधरी ने पिता से 2हजार रुपये मांगे नही दिए तो पत्थरो से कुचलकर मार दिया व घर आकर सो गया व सुबह खेत पर गया व वहां से आकर पूरे गांव में पिता जी को किसी ने मार दिया जिस पर वह तथा घर वाले अस्पताल ले गए लेकिन अधेड़ की मोके पर ही मौत हो गई थी।प्रभारी थाना प्रभारी एसआई दीपक राठौर व उनकी स्टाफ टीम की चतुरता से मृतक के बेटे को शंका में लेकर कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला।
देपालपुर एसडीओपी नीलम कन्नौज ने जानकारी देते हुए बताया की देपालपुर प्रभारी थाना प्रभारी दीपक राठौर ,आरक्षक राजपाल गुर्जर,सुधीर शर्मा और उनकी टीम ने केस में कड़ी मेहनत कर सफलता पाई
जहा आरोपी ने पूछताछ में कबूला की उसी ने दो हजार रुपए के लिए पिता को मारा जिसमे उसकी मौत हो गई।






























