मुस्लिम समुदाय के प्रमुख ओर पवित्रतीर्थ स्थल सऊदी अरब के मक्का ओर मदीना की जियारत का सिलसिला लगातार जारी है हज यात्रा के लिए दुनिया भर के लोग हज करने के लिए पवित्र मक्का मदीना की यात्रा पर पहुंच रहे हैं।
धार@साबिर खान
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के धार शहर की निवासी पत्रकार आजम राही के बड़े भाई असलम शेख अपने परिवार सहित हज के लिए रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से रावना हुए, हज पर जाने से पूर्व काकर परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। स्वागत में मुख्य रूप से शहजाद स्टील, अकरम शेख एडवोकेट, नौशाद शेख, रूहुल अमीन, अमजद रजा, इमरान नक्शबंदी, राजा, हाजी जावेद सहित परिवार के बुजर्ग और यूवाओ ने उत्साह से स्वागत कर अपने लिए दुआ करने की गुजारिश की हे साथ ही शहर के मिलने जुलने वालो का सिलसिला भी पिछले एक हफ्ते से जारी हे ज्ञात हो की असलम भाई के पिता मरहूम हाजी अब्दुल गफ्फार साहब जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के 12 वर्ष तक अध्यक्ष रह चुके जिसके चलते शहर के नागरिकों द्वारा उन्हें बधाई देने का स्वागत का सिलसिला लगातार चला। हज पर जाने वाले जायरीनों से देश में अमन चैन शांति भाईचारा एवं देश की तरक्की हो दुआ की गुजारिश की गई।






























