भारतीय किसान संघ के बेनर तले ग्राम खेडा के किसानों ने बदनावर उज्जैन फोरलेन मार्ग के आसपास खेतों में वर्षा का पानी निकासी सुव्यवस्थित करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित करने हेतु ज्ञापन एसडीएम मेघा पंवार को सौंपा गया।
धार@साबिर खान
ज्ञापन में बताया गया कि निर्माणाधीन उज्जैन-बदनावर फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। फोरलेन के आसपास वर्षा का पानी ग्राम खेडा से ढोलाना तक मार्ग पर भरने को लेकर किसान चिंतित है। निर्माण एजंेसी द्वारा मानसुन समय नजदिक आने पर भी बरसाती पानी निकासी का उचित प्रंबधन नहीं किया गया है। जिससे किसानों को खेतों में वर्षा का जल भराव होने से फसल खराब होने का अंदेषा है। तथा कीचड होने से किसानों को बोवनी करने हेतु खेत तक पहुॅचने में काफी परेशानी होगी। निर्माण एजंेसी को तत्काल बरसाती पानी निकासी हेतु नाली खोदने का आदेश प्रदान करे। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर को किसानों के साथ वार्तालाप हेतु निर्दशीत किया जाए। किसानों का कहना है कि निर्माण कंपंनी द्वारा सडक बनाने से पुराने रास्तों में 5 से 10 फीट तक पानी भरने से खेत तक पहॅुचने के रास्ते पुरी तरह बंद होने से बोवनी करने में परेशानी होगी। यह कार्य शीघ्र करने की आवष्यकता है। ज्ञापन का वाचन किसान संघ जिलाध्यक्ष हरिश पटेल ने किया। इस दौरान अशोक देव, रवि पाटीदार, विष्णु पाटीदार, महेश पाटीदार, गुलाबचंद पाटीदार, ठाकुरलाल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, निलेश पाटीदार, शुभम पाटीदार, विशाल पाटीदार, बद्रीलाल सिर्वी, कनीराम सिर्वी, घनश्याम पाटीदार सहीत कई किसान मौजुद थे।






























