श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना ,म.प्र. पुलिस,भोपाल एवं अति. पुलिस महानिदेशक (कल्याण)श्री विजय कटारिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता इंदौर(ग्रामीण) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी ,इंदौर(ग्रामीण) के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्री बी.एस.बिरदे ,सैनानी 34वी वाहिनी धार के मार्गदर्शन में दिनांक 01/05/2023 से 15/06/2023 तक पुलिस लाइन परिसर में जिला पुलिस धार तथा 34 वी वाहिनी धार के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बच्चो के लिए संयुक्त रूप से उनकी प्रतिभा का पोषण एवं समग्र कल्याण हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैम्प का आयोजन किया गया।
धार@साबिर खान
जिसका समापन समारोह 15 जून की शाम को पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह भापुसे के मुख्य आतिथ्य एवं सैनानी 34वी वाहिनी धार श्री बी.एस.बिरदे भापुसे के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा समर कैम्प में भाग लेने वाले बच्चो को सर्टिफिकेट प्रदाय किये गए।बच्चो द्वारा सांस्कृतिक संध्या पर समूह नृत्य,एकल नृत्य,गीत व प्रेरक कहानियों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी।कार्यक्रम में मंच संचालन भी समर कैम्प के बच्चो द्वारा ही किया गया।सम्पूर्ण समर कैम्प के दौरान बच्चो को साप्ताहिक कप्तान नियुक्त किया जाकर उनमे लीडरशिप के गुण विकसित करने का भी कार्य किया गया। प्रतिदिन चयनित बच्चो द्वारा सुविचार प्रस्तुत किया जाता था ताकि उनमे नैतिक गुणों का विकास हो।समर कैम्प के दौरान ही 59 वी पश्चिमी अंतरजिला पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह के मार्च पास्ट में भी समर कैम्प के बच्चो के दल ने भाग लिया।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी बच्चो ने भाग लिया।इस समर कैम्प में बच्चो के लिए प्रतियोगी परीक्षा व कॅरिअर कॉउन्सिल संबंधी कक्षाए भी आयोजित की गयी।बास्केटबॉल,जिम्नास्टिक,टेनिस,क्रिकेट,फुटबॉल,स्केटिंग,डांस,मेहंदी इत्यादि खेल एवं अन्य विधाओं की सिखलाई दी गयी। सभी कोचेस को सर्टिफिकेट,ट्रैक सूट एवं मानदेय भी दिया गया।बच्चो द्वारा इस समर कैम्प में बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चो से चर्चा करते हुए बताया गया कि ये गतिविधियां आगे भी पुलिस लाइन में निरंतर संचालित होती रहेगी।समापन समारोह में आतिशबाजी भी कराई गई। कार्यक्रम में अति.पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ,नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र धुर्वे,उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री निलेश्वरी डावर,उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्री कुलवंत जोशी ,रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम विश्नोई ,थाना प्रभारी क्राइम श्री दिनेश शर्मा,थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीपक चौहान,थाना प्रभारी नौगांव श्री आनंद तिवारी,निरीक्षक श्री रविन्द्र बघेल 34 वी वाहिनी धार से एवं बच्चो के माता पिता भी उपस्थित रहे।






























