Contact News Publisher
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्थित मंदिर के पास आम का पौधा रोपा।
धार@साबिर खान
इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई सहित कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारीयों द्वारा अलग-अलग पौधे रोपे। श्री सिंह ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं अन्य उपलक्ष्य में भी पौधारोपण और वृक्षारोपण किया जाना चाहिए, जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे, केवल वृक्षारोपण और पौधारोपण करना ही नही बल्कि उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी हमारी है , स्वस्थ्य शरीर के लिये स्वस्थ्य वातावरण अति आवश्यक है ।






























