मध्य-प्रदेश के खरगोन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह एक युवक ने इसलिए फांसी लगाने की कोशिश की । क्योंकि उसका मेहमान दो महीने से उसके घर आकर बैठ गया है। और वापस जाने का नाम नहीं ले रहा।इसलिए उसने नीम के पेड़ युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन समय पर पुलिस ने उसे बचा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।
खरगोन@टीम भारतीय न्यूज़
जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन युवक ने फांसी लगाने का जो कारण बताया वह बड़ा ही अजीबोगरीब था जिसे जानकर आप भी चौक जाएंगे । दरअसल युवक का साढू पिछले दो महीनों से उसके घर में ही रह रहा है ।और जब वह उसे जाने का कहता है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। जिससे परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाने की कोशिश की।
घटना खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेला ग्राउंड की है । यहां पर एक युवक खुदकुशी करने का ड्रामा करता रहा यह।यह फिल्मी ड्रामा लगभग आधा से एक घंटा चला । इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । बताया जा रहा है कि परिवार से परेशान एक युवक ने नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने फोर व्हीलर वाहन पर खड़े होकर फांसी लगा रहे युवक को पेड़ से नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया । लेकिन युवक ने फांसी लगाने के पीछे जो बात बताई वह बहुत ही हैरान करने वाली थी युवक का कहना है दो महीने से मेरा साढ़ू मेरे घर पर रह रहा है, जाने को कहता हूं तो मुझे ही जान से मारने की धमकी देता है। युवक ने कहा कि मैंने कई बार पुलिस में भी शिकायत की लेकिन पुलिस मेरा साथ नहीं देती है। इसलिए मैंने फांसी लगाकर मरने की कोशिश की है। मेरे साढू मेरे ही घर में खाता है, पीता है और यहीं पर रहने लग गया है। अगर मेरी सुनवाई नहीं हुई और मेरा साढू मेरे घर से नहीं गया तो मैं फिर से सुसाइड करने की कोशिश करूंगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि पुलिस मेरा साथ दे।
कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि डायल हंड्रेड को सूचना मिली थी कि, एक युवक पेड़ पर चढ़कर हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंचकर युवक को पेड़ से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया । युवक का कहना था कि उसका साडू भाई दो महीने से उसके घर में रह रहा है और जाने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में युवक को और उसके परिजनों को समझाइश देकर भेजा गया है।






























