यूपीएससी के घोषित हुए परिणामों में धार जिले के बदनावर की बेटी संस्कृति सोमानी ने मेरिट सूची में उन 49 वां स्थान प्राप्त कर धार जिले का देश में नाम गौरवान्वित किया ।
धार@साबिर खान
आपको बता दें कि जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति सोमानी ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।आज घोषित हुए यूपीएससी के परिणामों की मेरिट सूची में संस्कृति ने 49 स्थान प्राप्त किया है इससे जिले भर के भाजपाइयों सहीत आम नागरिक में हर्ष का माहौल है ।
संस्कृति सोमानी ने बनारस से आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर 25 लाख रुपए के पैकेज वाली अपनी प्राइवेट जॉब को छोड़ यूपीएससी की तैयारी में लग गई थी जिसमें उन्हें आज सफलता प्राप्त हुई ।
संस्कृति सोमानी की प्राथमिक शिक्षा धार जिले के बदनावर में हुई इसके बाद सन 2019 से दिल्ली में रहकर उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की और दूसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता हासिल हुई ।
संस्कृति की इस उपलब्धि पर उनकी मां किरण सोमानी ने कहा कि संस्कृति की यह सफलता जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है इससे भी बड़ी उनकी एक बेटी का होना है वही उनके पिता जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी के अनुसार संस्कृति की इस सफलता की सूचना उन्हें मीटिंग के दौरान मिली जिससे खुशी के कारण उनकी आंखें भर आई । श्री सोमानी ने अपनी बिटिया की इस उपलब्धि पर फक्र करते हुए कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए यह अनमोल पल है ।






























