Contact News Publisher
गैसाबाद थाना प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैसाबाद थाना के पुरैना गांव में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को पकड़ा है आरोपियों के पास से 7 पेटी देशी शराब पकड़ी गई है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
जिसमे 100 पाव देशी लाल मसाला शराब और 250 पाव सफेद प्लेन शराब करीब 63 लीटर बरामद की गई है, जब्त शराब की कीमत 25000 सहित कुल मशरूका 45 हजार करीब पुलिस ने जब्त किया है।
दोनो आरोपी बाइक से शराब परिवहन कर रहे थे। जो मुराछ गांव शराब ले जा रहे थे।
थाना पुलिस द्वारा दोनो आरोपी करन अहिरवार और पन्नू अहिरवार के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि जिला अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर काम में गश्त के दौरान 20 मई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है






























