दबोह क्षेत्र के ग्राम कुरथर में आयोजित होने जा रहे 108 कुंडीय विशाल महायज्ञ की कलशयात्रा रविवार को बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे हाथी घोड़ा ढोल ढमाको के साथ निकली।
दाबोह@टीम भारतीय न्यूज़
कलशयात्रा के लिए जल दबोह क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मन्दिर माँ रणकौशला देवी की बाउड़ी से मंत्रोच्चारण कर भरा गया।जिसके बाद महिलाओ ने सिर पर कलश रखे और कलशयात्रा कथा स्थल कुरथर के लिए पैदल प्रारंभ हुई।पैदल कलशयात्रा के दौरान भीषण गर्मी में धर्मप्रेमियों द्वारा जगह जगह पानी के स्टॉल लगाकर कलशयात्रा में शामिल महिलाओ व पुरुषों को शीतल जल पिलाया गया।जिसके बाद कलशयात्रा देर शाम अपने स्थान पर पहुंची।आपको बता दें कि कुरथर के श्री कुंअर बाबा आश्रम पर श्री श्री 1008 शिवदास जी त्यागी महाराज बाबड़ा सरकार कुरथर के कुशल मार्गदर्शन में 108 कुंडीय विशाल नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ 21 मई से शुरू हुआ है।इस महायज्ञ में सातों दिन तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास(जय महाराज जी)के मुखारबिंद से श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जाएगा।वहीं 29 मई 2023 को बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पूज्य गुरुदेव जगतगुरु रामानन्दाचार्य श्री स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज महायज्ञ में पधारेंगे।इसके अलावा इस महायज्ञ में राजनीतिक क्षेत्र से भी कई दिग्गज नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
कोंच रोड स्तिथ व्यापारियों में कलशयात्रा को लेकर काफी खुशी देखने को मिली।जिसके चलते व्यापारियों ने कोंच रोड पर भीषड गर्मी के चलते शीतल जल की व्यवस्था की।जिसमे दिनेश गुप्ता मिठ्या,अवधकिशोर गुप्ता,सुरेश गुप्ता,गिरजाशंकर गुप्ता,कल्लू विजपुरिया,विकास गुप्ता,अर्पित गुप्ता,प्रतीक गुप्ता,रमन नगरिया समेत कई नाम शामिल हैं।






























