Contact News Publisher
धार में काफी टाइम से देखा गया था कि कई मुस्लिम बहनें आपसी मनमुटाव के वजह से शादी के बाद अपने मां-बाप के यहां पर बैठी हुई थी।
धार@साबिर खान
इसको लेकर धार कजियात में काउंसलिंग कर उनको वापस अपने शोहर के घरों पर भेजने का इंतजाम किया गया था उसमे आज केस नंबर _ 02 में एक मुस्लिम बहन जो कि तकरीबन 08 महीने से अपने मां-बाप के यहां पर रह रही थी शहर काजी साहब के द्वारा केस मैं 3 महीने के रबते और 4 घंटे की काउंसलिंग की गई और दोनों मियां बीवी का उनके मां-बाप की मौजूदगी में समझौता करवा कर उसे अपने शोहर के साथ रवाना किया गया। अल्लाह तबारक व तआला इनके आपसी रिश्तो को और मजबूत बनाएं, इस सुलह करवाने मैं खतीब ओ इमाम तुर्क बगड़ी हाफिज अख्तर रजा साहब बरकाती, और हाफिज सिद्दीक साहब मूसावदा, का विशेष योगदान और मदद हासिल हुई, दुआ की दरखास्त है।






























