धार मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सम्मानीय व संस्था नई उमंग के संरक्षक म.प्र. शासन के अधिमान्य पत्रकार सैयद रफीउद्दीन कारी साहब का उमराह यात्रा पर जाने पर संस्था नई उमंग के सदस्यों ने इस्तकबाल कर हार फूल से स्वागत किया।
धार@साबिर खान
25 वी बार उमराह यात्रा पर जा रहे सैयद साहब का संस्था नई उमंग के पदाधिकारियों द्वारा गर्म जोशी के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया स्वागत किया गया। कार्यक्रम पीएचई कॉन्ट्रेक्टर वहाब खान साहब की अध्यक्षता में किया गया पवित्र मक्का मदीना की यात्रा पर जा रहे कारी साहब से सभी पदाधिकारियों ने दुआ की गुजारिश की है और उनसे कहा गया कि हिंदुस्तान में अमन चैन भाईचारा बना रहे और हमारा मुल्क तरक्की करें महफूज रहे इसके लिए विशेष दुआ करें और हम सब भी पवित्र मक्का मदीना की यात्रा पर जाएं वहां जाकर इबादत करें हमारे लिए एवं परिजनों के हक में दुआ करें।
इस अवसर पर संस्था नई उमंग के पदाधिकारी वसीम शेख, शोएब खलीफा, पत्रकार साबिर खान, मेराज खान एडवोकेट उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी आजम राही द्वारा दी गई।






























