पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना ,म.प्र. पुलिस, भोपाल एवं अति. पुलिस महानिदेशक (कल्याण) विजय कटारिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता इंदौर(ग्रामीण) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी ,इंदौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्री बी.एस.बिरदे ,सैनानी 34वी वाहिनी धार की अध्यक्षता में दिनांक 01/05/2023 से 15/06/2023 तक पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बच्चो के लिए तथा युवाओ की प्रतिभा का पोषण एवं समग्र कल्याण हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
धार@साबिर खान
जिसका शुभारंभ आज पुलिस लाइन खेल परिसर में किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ खेल व फिटनेस के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें समर कैम्प का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु बताया गया।इस समर कैम्प में बच्चो के लिए प्रतियोगी परीक्षा व कॅरिअर कॉउन्सिल संबंधी कक्षाए भी आयोजित की जावेगी ।बास्केटबॉल,जिम्नास्टिक,टेनिस,क्रिकेट,फुटबॉल,स्केटिंग,डांस,मेहंदी,योगा सभी के प्रशिक्षक एवं जिला पुलिस बल एवं विसबल के लगभग 450 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपसेनानी श्रीमती रचना भदौरिया ,नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र धुर्वे,उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री निलेश्वरी डावर ,उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत पाटीदार,रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद सिंह ,थाना प्रभारी क्राइम श्री दिनेश शर्मा,थाना प्रभारी कोतवाली श्री दीपक चौहान,थाना प्रभारी नौगांव श्री बी.एस.तंवर,थाना प्रभारी तिरला श्री जयराम सोलंकी,कंपनी कमांडर श्री रविन्द्र बघेल सर उपस्थित रहे।






























