इस समय शादी विवाह का दौर जोरों पर है। हर कोई चाहता है कि उनके घर में योग्य लड़का लड़की की शादी जल्दी हो जाए। लेकिन यह जल्दबाजी कभी-कभी घातक भी सिद्ध हो जाती है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
ताजा मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत ग्राम लकलका का है। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ग्राम लकलका के यादव परिवार के 5 लोग लड़की देखने के लिए एक कार से ग्राम बनवार जा रहे थे। लेकिन गांव से करीब 2 किलोमीटर चलने के उपरांत ही कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ड्राइवर सहित यादव परिवार के सभी छ:ह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल गया प्रसाद यादव एवं हल्लू यादव को परीक्षण के उपरांत म






























