प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिगविजयसिंह दो दिवसीय दौरे पर बदनावर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगविजयसिंह गुरुवार को पत्रकारों से रुबरु हुई।
धार@साबिर खान
चंद्रलीला पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों से बंद कमरे में दिगविजयसिहं ने वन टु वन चर्चा की गयी। दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पहली बार मंच पर केवल महिलाओं को अतिथि बनाया गया। दिगविजय सिंह ने अंतिम पक्ति में बैठ कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बाते सुनी गयी। विधानसभा चुनाव के पहले दिगविजय के दौरे को लेकर कई कायस लगाए जा रहे है। प्रत्याशी चयन को लेकर भी यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान विधायक पांचीलाल मेडा, प्रताप ग्रेवाल, हनी बघेल, कांतिलाल भुरिया, रामेशवर निखरा, धार जिला प्रभारी निर्मल मेहता, मधुसुदन हिरोडकर, प्रदेश युकांध्यक्ष विक्रांत भुरिया, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, जिपं सदस्य मनोजसिंह गौतम अशोक डावर, शंकरसिंह चौहान, गायत्री पुरोहित, अजीतपालसिंह, निर्देश सोनगरा, धार जिला युंकाध्यक्ष करीम कुरेषी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल सांखला, घनश्याम सिंह डोडिया, बद्रीलाल पाटीदार,देवपालसीह जादव, महिपालसिह पंवार,अमित जैन,विनोद शर्मा,मुकेश होती,इस्वरसीह,जगदीश बना, बाल कृष्ण पाटीदार, कमलसीह सिसोदिया, हरिनारायण सिंह भी मौजुद थे।
पत्रकार वार्ता में दिगविजयसिंह ने लाडली बहना योजना को लेकर भाजपा पर कटाक्ष कर कहा कि यह योजना कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक व हिमाचल प्रदेश में पहले से चल रही है। भाजपा तो केवल कापी पेस्ट कर रही है। भाजपा सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे की पोल खोलते हुए कहा कि बीती रात 3 बार बिजली काफी देर तक गुल रही। धार में दिन दहाडे युवती की हुई हत्या पर कहा कि प्रदेश में भाजपा का कुशासन दिखाई देता है। मंदिर की जमीन से मुखातिब होकर कहा कि पुजारियों को उनका हक मिलना चाहिए। केजरीवाल के प्रधानमंत्री मोदी से शिक्षा के प्रमाणपत्र मांगने से सवाल पर कहा कि केजरीवाल के बंगले में 45 करोड कहां खर्च किए पहले उसका हिसाब दे। तथा मोदी का अब तक एक भी क्लासमेट सामने नहीं आया और न ही मोदी की दुकान पर चाय पीने वाला। यदि प्रमाण हे तो दिखाना चाहिए। ंिसंधिया को लेकर किए प्रश्न का जबाव देते हुए कहा कि उनके पिता को हम ही कांग्रेस में लाए, पुरा सम्मान दिया। हर तरह से आगे बढाया। कांग्रेस में सिधिया को महाराज कह कर सम्मानित किया जाता था। भाजपा ने महाराज से भाई साहब बना दिया।
दिगविजयसिंह ने भाजपा को आढे हाथों लेते हुए अनेक मुदे पर बेबाकी से पत्रकारों के जबाव दिए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस को मजबुती हेतु सुझाव दिए-
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सुनील सांखला, निरंजनसिंह पंवार, कमलसिंह पटेल, वरदीचंद माली, अभिशेक मोदी, देवपालसिहं जादव, महेश पाटीदार, आशिष भाकर, अभिषेक टिंकु बना, परितोशसिंह राठौर, यश मोदी, वर्शा बोकडिया, पंकज गुजराती, संदीप माहेश्वरी, दिनेष रघुवंशी सहीत कई कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबुत करने को लेकर अपनी बात कही।
दिगविजयसिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। पहली बार रात्रि विश्राम भी बदनावर में किया। पिछले 21 घंटे तक क्षेत्र में दिगविजय के दौरे से राजनैतिक माहोल गर्माया रहा। दिगी राजा के दौरे से कांग्रेंस कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ।
रामेश्वर निखरा एवं विक्रांत भुरिया ने भी कांग्रेस संगठन को मजबुती प्रदान करने को लेकर उदबोदन दिया। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी। संचालन जिला प्रभारी निर्मल मेहता ने किया। आभार जिलाध्यक्ष कमलकिषोर पाटीदार ने माना।






























