अविका वर्मा एवं पार्थ शर्मा ने एकल एवं युगल वर्ग में “राज्य विजेता” का खिताब जीता अद्वितिया शर्मा को एकल वर्ग का खिताब आश्रय एवं उद्धव युगल वर्ग में राज्य उप विजेता बने इशिमत अरोरा एवं तनय जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
धार@साबिर खान
शिक्षा शिखर विधालय महू में दिनांक 18 अप्रैल से 23 अप्रेल 2023 तक खेली गई। म.प्र.मिनी सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में धार के नन्हे नन्हे शटलरो पार्थ शर्मा अविका वर्मा, अद्वितिया शर्मा, आश्रय गोहिल, उद्धव भार्गव, ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। उक्त जानकारी देते हुए शरदचन्द्र निगम संस्था अध्यक्ष ने बताया की अंडर 13 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में नन्ही उभरती हुई प्रतिभा अविका वर्मा ने वनादी चौधरी (उज्जैन) को आसानी से सीधे सेटों में 21-12,21-13, से तथा अंडर 13 बालिका युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अविका वर्मा एवं वनादी चौधरी (उज्जैन) ने कर्तिका पाठक एवं सामरीया सक्सेना:(भोपाल) की जोड़ी को 21-17,21-4 से पराजित कर पहली बार “राज्य विजेता’ का खिताब जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की। अंडर 13 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में पार्थ शर्मा ने निलेश सिंह गुर्जर (ग्वालियर) को आसानी से सीधे सेटों में 21-11,21-10 से तथा अंडर 15 बालक युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में पार्थ शर्मा एवं वेदाश शर्मा (इन्दौर) ने शौर्य मिश्रा एवं अर्थव सक्सेना (ग्वालियर) की जोड़ी को तीन मैचों के कड़े मुकाबले में 13-21,21-19,21-19 से पराजित कर पहली बार ‘राज्य विजेता” का खिताब जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की। अंडर 11 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अद्वितिया शर्मा ने अनविष्का दुबे (देवास)को 21-12,21-11 से पराजित कर “राज्य विजेता” का खिताब जीता । अंडर 13 बालक युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में निलेश सिंह गुर्जर(ग्वालियर) एवं आरवसिह बग्गा(इन्दौर) ने आश्रय गोहिल एवं उद्धव भार्गव की जोड़ी को21-14,21-12 से पराजित किया । तनय जायसवाल ने स्पर्धा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर 13 बालक एकल वर्ग में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान के लिए हुए मुकाबले में सिद्धांत पवार (इन्दौर) को तीन मैचों में 10-15,15,10,15-14 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 11 बालक एकल वर्ग का तृतीय एवं चतुर्थ स्थान का मुकाबला ग्रुप के ही शटलरो इशिमत अरोरा एवं हर्षवर्धन सिंह के मध्य खेला गया ।जिसमें इशिमत अरोरा ने हर्षवर्धन सिंह को 15-7,11-15,15-5, से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्पर्धा में मुस्कान जाट, भव्या वसुंधरिया, माधव भार्गव, वरूण वर्मा,अनय यादव, प्रियांशु बारीया, आनंद मोरे,कबीर खान, जयदीप बौरासी,अरशद खान,हिमांक सक्सेना, दिव्यांशु डाबर, हर्षित ठाकुर,सौरभ सिसौदिया,प्रिया सिसोदिया, अवयुक्त गोहिल,निरव सोनार, आदित्य मेहरा आदि ने भी भाग ले कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोई भी सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयासों से नहीं आती है । यह सभी के सामुहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम होता है। शटलरो की इस उपलब्धि में भी ग्रुप के सभी वरिष्ठ शटलरो का विशेष रूप से अमन का भी सकारात्मक सहयोग रहा है। उक्त सभी शटलर्स राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से नियमित अपने प्रशिक्षक सुधीर वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त लगातार राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। शटलरो की उक्त राज्य स्तरीय उपलब्धि पर श्रीमंत हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए सहित सभी पालकगणो ने शटलरो को बधाई एवं हार्दिक शुभकामना प्रेषित की है।






























