एक आरोपी चलती गाडी से कुदकर भागा, पुलिस ने आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मामला। धार जिले के बाग थाना अन्तर्गत पुलिस ने लक्जरी कार से अवैध शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है साथ ही एक अन्य युवक गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हुआ। पुलिस ने युवक से लाखों रुपए की अवैध शराब और कार को जब्त कर आबाकारी अधियियम में केस दर्ज किया है।
कुक्षी@आशुतोष सेन
दरअसल पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में अवैध सट्टा जुआ शराब पर कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी धीरज बब्बर मनावर (प्रभार कुक्षी) के मार्गदर्शन में कल शुक्रवार को थाना प्रभारी रणजीतसिह बघेल के नेत्रत्व में थाना बाग ग्राम उण्डली फाटा सफेद रंग की इनोवा कार क्रमांक एम.पी.-09-सीबी-8455 ग्राम भमोरी तरफ से आते दिखी जिसे उण्डली फाटा पर घेराबंदी कर रोका गया। उक्त वाहन का चालक गाड़ी रोक कर कुद कर भाग गया पुलिस ने साथी को पकड़ा जिससे नाम पता पुछते अपना नाम सुमित पिता फुलचंद खेड़ेकर निवासी ग्राम जेठवाय बलाई मोहल्ला थाना बड़वाह जिला खरगोन हाल मुकाम पाटनिपुरा चार नम्बर गली नेहरू नगर इन्दौर का होना बताया तथा भागने वाले साथी का नाम पुछते उसका नाम कपिल चौहान निवासी एल.आई.जी. कालोनी इन्दोर का होना बताया। वाहन को चेक करते वाहन मे रखी लाखों रुपए की ब्लैक फोर्ट कम्पनी की बीयर कैन की 35 पेटियां और एक इनोवा कार जप्त की है।






























