Contact News Publisher
अपर लोक अभियोजक अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता सतीश ठाकुर द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया गया है ।
धार@साबिर खान
सतीश ठाकुर का चयन मध्य प्रदेश चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर हो जाने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र विधि विभाग भोपाल को प्रेषित किया था जहां से विधि सचिव द्वारा श्री ठाकुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया । श्री ठाकुर ने चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल का पद ज्वाइन कर लिया है । सतीश ठाकुर अपनी कार्यशैली के लिए तथा शासन की ओर से पुलिस का पक्ष रखने के लिए विशेष रूप से जाने जाते रहे हैं । सतीश ठाकुर की इस उपलब्धि पर जिला अभिभाषक संघ ने श्री ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।






























