दिनांक 11.03.2023 को फरियादी मिश्रीलाल पिता चम्पालाल जाति नाई उम्र 60 साल निवासी खिलेडी के घर में दिनांक 10 – 11.03.2023 की दरम्यानी रात में चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सटल उचकाकर घर में घुसकर परिजनों को चाकू की नौक पर बंधक बनाकर मारपीट की व डरा धमकाकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी 4.50 लाख रुपये लूटकर भाग गये।
धार@साबिर खान
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कानवन पर अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबध्द विवेचना मे लिया गया। उक्त घटना में आरोपी 1. भुरु उर्फ रेहमान पिता छोटे खान उम्र 42 साल निवासी सरदारपुर तथा आरोपी 2. सोहेल पिता अफजल खान निवासी सरदारपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। अन्य आरोपीगण फरार थे।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अपराधियों की शीघ्र धरपकङ करने हेतु निर्देशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में कानवन पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी सलमान मंसूरी पिता अनवर खान मंसूरी मुसलमान निवासी राजगढ थाना राजगढ जिला धार को दिनांक 11.04.2023 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मश्रुका सोने चांदी के आभूषण कुल कीमती 3 लाख 50 हजार रुपये के जप्त किये गये हैं। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मश्रुका बरमादगी की कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मश्रुका –1. चार नग सोने की चूङियां, 2. एक जोङी सोने की झुमकी, 3. एक सोने का मंगलसूत्र, 4. एक जोङी चांदी की पायजब, 5. एक चांदी का कंदोरा कुल मश्रुका कीमती 3 लाख 50 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार छुरा
गिरफ्तार आरोपी 1. सलमान मंसूरी पिता अनवर खान मंसूरी मुसलमान निवासी राजगढ थाना राजगढ जिला धार
फरार आरोपीगण – 1. राजेश पिता पुजिया भील उम्र 35 साल निवासी कुशलपुरा
2. विष्णु पिता सुखराम भील निवासी भास्कर नगर जौलाना तथा दो अन्य
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका श्रीमान SDOP महोदय श्री शेरसिंह भूरिया, थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रामसिंह राठौर, उनि सोहनसिंह कायत, प्रधान आरक्षक 30 रामेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 178 कुलदीप यादव, आरक्षक 727 भगवती चौहान, आरक्षक 611 संजय शिवहरे, आरक्षक 83 बनेसिंह परमार, आरक्षक 1089 शाहरुख खान तथा क्राईम ब्रांच धार से आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान व शुभम का विशेष योगदान रहा।






























