प्रकरण मे चोरी गया मश्रुका किमत करीब 10 लाख रुपये व घटना मे प्रयुक्त लोडींग आटो को पुलिस ने बरामद किया, चोरी करने वाले तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।
पीथमपुर@कामिल मेहर
08/04/2023 को आयशर कम्पनी के हैड गार्ड सुनिल बोरासी पिता मट्ठुलाल बोरासी ने थाने आकर रिपोर्ट किया की दिनांक 27/03/2023 को आय़शऱ कम्पनी से एक लाल रंग के आटो मे रखकर स्ट्रांग रुम मे रखे 08 कार्टून माल चोरी गये है उक्त बक्सों में असेम्बली क्लच मास्ट के 4 बाक्स जिनमें लगभग 70 पीस है । कीमती लगभग 85997 रुपये , इन्जेक्टर पार्ट के 1 बाक्स जिसमें लगभग 50 पीस है कीमती लगभग 7,50,444 रुपये कम्बो आईल फिलटर के 3 बाक्स जिसमें लगभग 60 नग है कीमती लगभग 106440/- रुपये कुल कीमती 942881/- रुपये का माल चुरा लिया गया है जिसमे कम्पनी में लगे सी. सी. टी.वी. फुटैज देखने पर कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारी शामिल है , रिपोर्ट पर थाना सेक्टर -1 पीथमपुर पर अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 380,381 का पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया।
आयशर कम्पनी मे करीब 10 लाख की चोरी की घटना होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के द्वारा तत्काल , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पीथमपुर एवं थाना प्रभारी सेक्टर -1 को निर्देशित कर पुलिस टीम गठित की गई जिसके द्वारा कम्पनी एवं कस्बे मे लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीयो (1) अजय पिता गोवर्धन सिंह राजपुत उम्र 28 साल निवासी धींगरखेडा कमलापुर जिला देवास हा.मु. रायल रेसीडेंसी कालोनी किशनगंज इन्दौर (2) प्रदीप पटेल पिता धनसिंह पटेल उम्र 33 साल निवासी ग्राम छबारा जिला नरसिंहपुर हा.मु. हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पीथमपुर, (3) दीपक लोनी पिता मथुराप्रसाद लोनी उम्र 29 साल निवासी शांतीनगर महू गांव जिला इन्दौर को पकडा गया एवं अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथीयो के साथ मिलकर आयशर कम्पनी मे चोरी करना स्वीकार किया गया तथा अपना जुर्म स्वीकार किया गया पकडे गये आरोपीयो से चोरी गया माल बरामद किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त लाल रंग का लोडींग आटो क्रमांक MP09 LR 5238 जिससे चोरी की गई थी जप्त किया गया है । पकडे गये आरोपीयो से घटना मे शामील अन्य आरोपीयो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
चोरी के प्रकरण का खुलाशा करने मे निरीक्षक लोकेश सिंह भदौरिया, उनि. ज्योति पटेल, सउनि. चन्द्रशेखर पटेल, सउनि. के.के. परिहार, प्र.आऱ. 824 मनीष चौहान, आर.463 सुरज, आऱ. 520 आकाश की महत्वपुर्ण भूमिका रही । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।






























