विगत दिवस लखनऊ में आयोजित 5 वी पैरा नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर तन्मर शर्मा ने अंडर 17 बालक एकल वर्ग में गोल्ड मेडल तथा अंडर 19 बालक एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने कर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।
धार@साबिर खान
ज्ञात रहे तन्मय पैरा राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर 17 बालक एकल वर्ग में “राष्ट्रीय विजेता” तथा अंडर 19 बालक एकल वर्ग में ” राष्ट्रीय उप विजेता” बनने वाले धार व म.प्र के पहले खिलाड़ी हैं।
नेशनल चैंपियन बनने के बाद आज राजा देवीसिंह बैडमिंटन में तन्मय के उपस्थित होने पर सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक सहित ग्रुप के शटलरो ने तन्मय का पुष्प वर्ष, पुष्प माला एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर प्रशिक्षक श्री वर्मा ने तन्मय को इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सुन्दर रायकवार, दिलिप जाट,अमन रायकवार, राजेश वसुंधरिया, महिपाल, बौरासी जी एवं शटलर्स विशेष रूप से उपस्थित थे।






























