धरमपुरी क्षेत्र में लगातार नर्मदा और बेंट टापू से हो रहे अवैध खनन के बाद अब एसडीएम एक्शन में आधी रात में कार्रवाई जारी..
धरमपुरी@जफर अली
रेत माफियाओं में हड़कंप, रात के अंधेरे में नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम ने की कार्रवाई, पटवारी ने एसडीएम के निर्देश पर निंबोला नर्मदा किनारे एक ट्रैक्टर पकड़ कर चौकीदार के सुपुर्द किया,सुबह फंसे ट्रैक्टर को निकाल कर थाने के सुपुर्द कर होगी कार्रवाई,रात्रि में कार्रवाई के दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर रेत से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार। आपको बता दे क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा नर्मदा से अवैध रेत खनन का काम दबंगई के साथ दिन रात किया जा रहा है जिसके खिलाफ लगातार शिकायत भी को जा रही हैं लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपा पोती की जाती रही है। अब देखना ये होगा की आज देर रात्रि में एसडीएम के निर्देश पर जप्त किए ट्रैक्टर व वाहन मालिक के खिलाफ किया कुछ कार्रवाई होती है। एसडीएम भूपेंद्र रावत ने बताया कि नर्मदा और बेंट टापू से खनन करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई को जायेगी।






























